14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाना की हत्या के पीछे iPhone और बाइक का लालच, 13 साल की नातिन ने 3 दोस्तों के साथ मिलकर रची साजिश

Kottayam Murder Case: केरल के कोट्टायम में 13 साल की लड़की ने iPhone और बाइक के पैसों के लिए तीन दोस्तों के साथ मिलकर नाना की हत्या की साजिश रची। Instagram चैट, CCTV और छह सिम कार्ड से खुला पूरा मामला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

तिरुवनन्तपुरम

•

image

Pratiksha Gupta

•

Updated: 14 Nov 2026, 11:11 AM IST

Crime News

क्राइम न्यूज (प्रतीकात्मक फोटो)

Kottayam Murder Case: एक iPhone और मोटरसाइकिल खरीदने के लिए 13 साल की लड़की ने अपने ही नाना की हत्या की साजिश रच डाली। केरल के कोट्टायम में हुई इस वारदात में लड़की ने अपने तीन दोस्तों को भी शामिल किया। पुलिस की चार्जशीट में सामने आया है कि चारों नाबालिग करीब दो महीने तक Instagram के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में रहे और हत्या की पूरी योजना बनाई। इतना ही नहीं, वारदात के बाद लड़कों ने WhatsApp कॉल पर लड़की को हत्या की जगह भी दिखाई थी।

इस मामले में पुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड (JJB) के सामने 740 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें चार नाबालिगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें दो लड़कों की उम्र 17 साल, एक की 16 साल और लड़की की उम्र सिर्फ 13 साल है।

iPhone और बाइक खरीदने के लिए बनाई हत्या की योजना

पुलिस की जांच के अनुसार, लड़की अपने लिए iPhone और अपने एक दोस्त के लिए मोटरसाइकिल खरीदना चाहती थी। इसी लालच में उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर 67 साल के नाना की हत्या की योजना बनाई। पुलिस का दावा है कि इस साजिश पर करीब दो महीने तक काम किया गया। चारों आरोपी Instagram पर लगातार संपर्क में थे और वहीं से वारदात की तैयारी कर रहे थे।

बाथरूम की छत से घर में दाखिल हुए तीनों लड़के

पुलिस ने बताया कि 15 अगस्त की रात तीनों लड़के बुजुर्ग के घर पहुंचे। उन्होंने बाथरूम की छत की टाइल हटाई और वेंटिलेशन वाली जगह से घर के अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद उन्होंने बुजुर्ग के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और चेहरे पर बेडशीट दबाकर उन्हें बेहोश कर दिया। आरोपियों ने धोती से बुजुर्ग के हाथों को जांघों से बांध दिया और तौलिए से उनके पैर बांध दिए। चार्जशीट के अनुसार, इसके बाद उन्होंने बुजुर्ग को पैरों से कुचला और गर्दन व सिर पर हमला किया। इस दौरान किसी हथियार का इस्तेमाल नहीं किया गया। हमले में बुजुर्ग की मौत हो गई। आरोपी घर से करीब साढ़े चार सॉवरेन सोना भी लेकर फरार हो गए।

WhatsApp कॉल पर लड़की को दिखाई हत्या की जगह

इस वारदात का खुलासा 17 अगस्त को हुआ। पुलिस ने उसी दिन चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जांच में सामने आया कि हत्या के बाद तीनों लड़कों ने WhatsApp कॉल के जरिए लड़की को वह जगह दिखाई, जहां उसके नाना की हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन से Instagram पर हुई बातचीत और दूसरी चैट बरामद की हैं। इनकी पुष्टि के लिए मेटा से भी जानकारी मांगी गई है। पुलिस ने कहा है कि मेटा से मिलने वाली जानकारी की रिपोर्ट किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश की जाएगी।

हत्या वाले दिन ही एक्टिव हुआ था एक सिम कार्ड

पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन से छह सिम कार्ड मिले हैं। इनमें से एक सिम कार्ड ऐसा था, जो सिर्फ हत्या वाले दिन ही एक्टिव हुआ था। साइबर विशेषज्ञों की मदद से इन सिम कार्ड की जानकारी जुटाई गई। चार्जशीट में पुलिस ने 87 गवाहों, 98 दस्तावेजों और 12 भौतिक साक्ष्यों का जिक्र किया है। इसके अलावा छह CCTV फुटेज भी अहम सबूत के तौर पर शामिल किए गए हैं। इन फुटेज में आरोपी हरिपाड रेलवे स्टेशन पर उतरते, बुजुर्ग के घर पहुंचते और वारदात के बाद वहां से निकलते दिखाई दे रहे हैं।