बेंगलुरु पुलिस ने मंगलवार को एक प्रीस्कूल प्रिंसिपल को एक छात्रा के माता-पिता को ब्लैकमेल करने और उनसे पैसे ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है उसका छात्रा के पिता साथ अफेयर चल रहा था। केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने प्रिंसिपल के दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है, जिन्होंने 34 वर्षीय अभिभावक को धमकी देकर ब्लैकमेल किया था। अगर शिक्षिका श्रीदेवी रुदागी को 20 लाख रुपये नहीं दिए तो वे उनके निजी फोटो सोशल मीडिया पर लीक कर देंगे। प्री-स्कूल चलाने वाले 25 वर्षीय रुदागी, 38 वर्षीय गणेश काले और 28 वर्षीय सागर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।