राष्ट्रीय

Weather Update: जमकर बरस रहा है लौटता हुआ मानसून, दिल्ली-यूपी में आज येलो अलर्ट, पूर्वांचल में बाढ़ की आशंका

Weather Update: मानसून जाते-जाते दिल्ली-एनसीआर को जमकर भिगो रहा है। लगातार हो रही बारिश ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कहीं सड़कों पर जलभराव हो गया तो कई जगह से मकान गिरने की सूचना है। मौसम विभाग ने शनिवार को एक बार फिर से येलो अलर्ट जारी किया है।
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2022, 8:04 AM IST
Weather Update
Weather Update

weather update : मानसून की विदाई में बस अब कुछ दिन ही बचे हैं। अंतिम पड़ाव में पहुंचा मानसून इन दिनों कहर बनकर ढा रहा है। बीते कुछ दिनों से देश के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में आज भी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मूसलाधार बारिश के कारण सड़के जलमग्न हो गई है, जिससे यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। निचले इलाकों में जलजमाव के कारण कई जगह स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। भारी बारिश को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।


मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार में आज भी बारिश होने की संभावना है। बीते तीन दिनों से यहां जमकर बारिश हो रही है। कहीं सड़कों पर जलभराव हो गया तो कई जगह से मकान गिरने की सूचना है। मौसम विभाग ने शनिवार को एक बार फिर से येलो अलर्ट जारी किया है। आज सुबह बारिश नहीं हुई, लेकिन दोपहर के वक्त एक बार फिर तेज बारिश होने की संभावना है।


बीते दिनों से जारी बारिश से गंगा, यमुना के साथ ही सरयू भी उफान पर है। भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में नदी का पानी लोगों की घरों घुस गया है। प्रशासन ने इस तरह के तमाम इलाकों को खाली करा लिए हैं।


बारिश को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने उन सड़कों की पूरी लिस्ट जारी की है और बताया है कि लोगों को अपनी यात्रा किस रूट से करनी चाहिए और किन रास्तों पर जाने से बचना चाहिए। दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, शांतिवन के हनुमान सेतु से हनुमान मंदिर कैरिजवे तक, लिबासपुर अंडरपास, महारानी बाग तैमूर नगर मोड़, सीडीआर चौक, महरौली से गुरुग्राम तक, अंधेरिया मोड़ से वसंत कुंज की तरफ, निजामुद्दीन पुल के नीचे, सिंघु बोर्डर पर पेट्रोल पंप के पास, एम बी रोड से सैनिक फार्म कैरिजवे तक लोगों को इन मार्गों से बचने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें- Weather Report : लौटता हुआ मानसून क्यों ढा रहा है इतना कहर, जानिए इसका मौसमी गणित


जीटी रोड- लिबासपुर अंडरपास के नजदीक
रिंग रोड - महारानी बाग-तैमुर नगर कट
एमजी रोड- अंधेरिया मोड़ पर गुरुग्राम की ओर और वसंतकुंज में
रिंग रोड - निजामुद्दीन ब्रिज के नीचे
एनएच 1 - सिंघु बॉर्डर के पेट्रोल पंप के नजदीक
एमबी रोड - सैनिक फार्म के पास
मथुरा रोड - डब्ल्यू प्वाइंट से लेकर जू रेड लाइट तक
पंडित पंत मार्ग - केंद्रीय सचिवालय के पास
अरबिंदो मार्ग - अर्धचिनी से पीटीएस रेड लाइट
लाला लाजपत राय मार्ग- लाला लाजपत राय बस स्टैंड


हिमाचल प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश में 24 सितंबर को भारी बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 28 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। वहीं, उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के लिए 23 से 25 सितंबर तक बहुत भारी बारिश होगी। मध्य प्रदेश और हरियाणा में भी छिटपुट भारी वर्षा के साथ व्यापक वर्षा होने की संभावना है। वहीं, राजस्थान में कई जिलों में कल से बारिश हो रही है। जयपुर, अलवर, कोटा, सीकर, चूरू जिले में बारिश का दौर जारी है।

Updated on:
24 Sep 2022, 8:04 AM IST
Published on:
Also Read
View All