Cold Wave Warning: देश में अब सर्दी ने यू-टर्न ले लिया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 7 दिन कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।
सर्दी का अलर्ट (Winter Alert) अब बढ़ने लगा है और नए साल की शुरुआत के साथ ही देशभर में कई जगह तापमान में गिरावट देखने को मिली है। इससे ठंड भी बढ़ गई है। अब देश में सर्दी ने यू-टर्न ले लिया है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में अगले 7 दिन शीतलहर की चेतावनी (Cold Wave Warning) जारी की है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
◙ मौसम विभाग ने अगले 7 दिन राजस्थान, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में कई जगह शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान सुबह के समय कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। इससे ठंड का असर बढ़ेगा।
◙ मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 7 दिन शीतलहर के साथ कई जगह बर्फबारी का भी अलर्ट है। इससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
◙ मौसम विभाग के अनुसार बिहार, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भी अगले 7 दिन कई जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। इससे ठंड बढ़ेगी।
◙ मौसम विभाग ने अगले 7 दिन अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, असम, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में कई जगह शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान सुबह के समय कोहरा छाए रहने का भी अलर्ट है।
◙ मौसम विभाग ने अगले 7 दिन के लिए मध्यप्रदेश और आंध्र प्रदेश के लिए भी भी अलर्ट जारी किया है। इन दोनों राज्यों के कई जिलों में अगले 7 दिन शीतलहर चलने की संभावना है, जिससे ठंडक बढ़ेगी।