राष्ट्रीय

सर्दी तोड़ेगी सभी रिकॉर्ड: अगले 72 घंटे शीतलहर चलने की चेतावनी, इन राज्यों में पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

Cold Wave Warning: देश में सर्दी सभी रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है। ऐसे में मौसम विभाग ने कई राज्यों में 72 घंटे शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इससे हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ेगी।

2 min read
Jan 17, 2026
IMD issues Cold Wave Warning

सर्दी की वजह से देशभर में कई जगह लोगों की कंपकंपी छूट रही है। सर्दी के सितम से कई राज्यों में लोग ठिठुर रहे हैं। इस साल की शुरुआत से ही ज़्यादातर राज्यों में ठंड ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिससे कई जगह गलन वाली ठंड देखने को मिली है। देश में अब सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में अगले 72 घंटे शीतलहर की चेतावनी (Cold Wave Warning) जारी की है। इस वजह से हाड़ कंपाने वाली ठंड का अलर्ट (Winter Alert) है।

राजस्थान और दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में साल की शुरुआत से ही अच्छी ठंड देखने को मिल रही है। हालांकि अभी राज्य में लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली और अब सर्दी सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी। ऐसे में मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में अगले 72 घंटे शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इससे सुबह और रात के समय हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ेगी। इन जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। हालांकि अन्य जिलों में तापमान में कोई गिरावट नहीं होगी।

दिल्ली में कैसी रहेगी मौसम की स्थिति?

दिल्ली में भी ठंड की वजह से लोगों की ठिठुरन बढ़ गई है। अब दिल्ली में सर्दी सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी। मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले 72 घंटे शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। कई जगह सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। इससे सुबह और रात के दौरान हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ेगी।

इन राज्यों में हाड़ कंपाने वाली ठंड का अलर्ट

देश के कई राज्यों में सर्दी सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 72 घंटे शीतलहर की चेतावनी के साथ ही बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया है। इससे हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ेगी। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने का भी अलर्ट है। उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी अगले 72 घंटे के लिए मौसम विभाग ने शीतलहर चलने की चेतावनी और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है जिससे हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोगों की कंपकंपी छूट जाएगी। अगले 72 घंटे मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओड़िशा और छत्तीसगढ़ में भी मौसम विभाग ने शीतलहर चलने की वजह से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने की चेतावनी दी है। इसके अलावा कर्नाटक के दक्षिण आंतरिक इलाकों, तेलंगाना, मिजोरम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा और नागालैंड में भी मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार अगले 72 घंटे शीतलहर और कोहरे के साथ हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने का अलर्ट है।

Also Read
View All

अगली खबर