19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केरल का अगला CM कौन? शशि थरूर ने खुद अपनी दावेदारी पर दिया चौंकाने वाला बयान

Shashi Tharoor Kerala CM Candidate: केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी दी है। इसी बीच केरल का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बड़ा बयान दिया है।

2 min read
Google source verification
Shashi Tharoor

शशि थरूर (Photo-X)

Kerala Assembly Election: केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति चौपाल बिछ गई है। प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस सवाल पर तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपनी संभावित दावेदारी पर स्पष्ट और चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पद की दौड़ से खुद को पूरी तरह बाहर कर दिया है और कहा है कि वे इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री की दावेदारी पर थरूर ने दिया ये जवाब

शशि थरूर ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'नहीं, और बिल्कुल नहीं हूं। इसके पीछे कई अच्छे कारण हैं, जिनमें से एक यह भी है कि मैं चुनाव में उम्मीदवार नहीं हूं। मेरा मानना है कि आदर्श रूप से मुख्यमंत्री का चयन चुने हुए विधायकों में से ही किया जाना चाहिए।' उन्होंने यह भी जोर दिया कि वे व्यक्तिगत रूप से चुनाव से पहले मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान करने के पक्ष में हैं, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने बताया कि कांग्रेस ने पहले कभी ऐसा नहीं किया है।

'कांग्रेस 85 से 100 सीटें जीत ले तो वे खुश हो जाएंगे:

केरल विधानसभा में कुल 140 सीटें हैं। थरूर ने यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के लक्ष्य पर बात करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस 85 से 100 सीटें जीत ले तो वे खुश हो जाएंगे। उन्होंने LDF (लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट) पर निशाना साधते हुए कहा कि UDF उन्हें 'मुश्किल पिच' पर खेलते हुए हरा सकता है। थरूर राज्य भर में प्रचार करने के लिए उत्सुक हैं और कहा कि उनकी भूमिका अब 'मिक्स्ड बैग' यानी मिली-जुली होगी, क्योंकि वे किसी खास सीट से बंधे नहीं हैं।

कांग्रेस ने 55 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी.डी. सतीशन ने बताया कि पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन से जुड़े अधिकांश मुद्दे सुलझा लिए हैं। मंगलवार को 55 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी, जबकि शेष 40 सीटों के लिए नाम जल्द घोषित होंगे।

9 अप्रैल को एक चरण में होंगे मतदान

केरल विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल 2026 को एक चरण में होंगे। मतदान के बाद वोटों की गिनती 4 मई 2026 को होगी। चुनाव आयोग ने 15 मार्च को यह घोषणा की थी। केरल में पिछले चुनावों की तरह UDF और LDF के बीच कड़ी टक्कर उम्मीद की जा रही है। थरूर के बयान से स्पष्ट है कि वे सीएम पद की बजाय पार्टी के प्रचार और रणनीति पर फोकस कर रहे हैं।