राष्ट्रीय

सर्दी बनाएगी नया रिकॉर्ड: अगले 5 दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में शीतलहर की चेतावनी

Cold Wave Warning: देश में सर्दी नया रिकॉर्ड बनाने वाली है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 5 दिन कई राज्यों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

2 min read
Jan 16, 2026
Cold wave warning issued by IMD

सर्दी ने देशभर में कई जगह सितम ढाना शुरू कर दिया है। देश के कई राज्यों में बढ़ती सर्दी की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। जनवरी की शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। पहले से ही इस बात का पूर्वानुमान लगाया जा रहा था कि इस बार हर बार से ज़्यादा सर्दी पड़ेगी और अब ऐसे लक्षण भी दिख रहे हैं। देश में अब सर्दी नया रिकॉर्ड बनाएगी। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने अगले 5 दिन कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी (Cold Wave Warning) जारी की है। इस वजह से कड़ाके की ठंड का अलर्ट (Winter Alert) जारी किया गया है।

राजस्थान और दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान और दिल्ली में ठंड ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। राजस्थान और दिल्ली में सर्दी नया रिकॉर्ड बनाएगी। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 5 दिन राजस्थान के कई जिलों में और दिल्ली में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी। राजस्थान के कई जिलों में और दिल्ली में अगले 5 दिन सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। हालांकि तापमान में गिरावट की फिलहाल संभावना नहीं है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम की क्या रहेगी स्थिति?

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सर्दी सितम ढा रही है जिससे लोगों कंपकंपी छूट रही है। दोनों राज्यों में सर्दी नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 5 दिन दोनों राज्यों में कई जगह शीतलहर की चेतावनी के साथ ही बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया है। इससे हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ेगी।

इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

देश के कई राज्यों में सर्दी नया रिकॉर्ड बनाएगी। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 5 दिन उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट जारी किया है। शीतलहर की वजह से इन राज्यों के कई जिलों में लोगों की कंपकंपी छूट जाएगी और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा मौसम विभाग ने ओडिशा, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़, कर्नाटक के दक्षिण आंतरिक इलाकों, तेलंगाना में कई जगह, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड में कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा बरकरार रहेगा।

Also Read
View All

अगली खबर