राष्ट्रीय

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में छाया धुंध और धुआं, जीरो विजिबिलिटी, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, संभलकर करें ये काम

IMD Alert: बुधवार की सुबह घने कोहरे ने दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों को अपने आगोश में ले लिया है। राजधानी में जीेरो विजिबिलिटी के कारण लोगों को ड्राइविंग करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2023, 7:50 AM IST
 Zero visibility in Delhi- Rajasthan IMD prediction rain in these states today Weather Update

दिसंबर के आखिरी हफ्ते में पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी और एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली, राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बुधवार (27 दिसंबर) सुबह राजधानी दिल्ली एनसीआर, उत्तरी राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में घना कोहरा देखने को मिला है। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले 2 जनवरी तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मौसम विभाग ने लोगों को बहुत जरुरी होने पर ही ड्राइविंग करने या कहीं आने जाने का सलाह दिया है।

घने कोहरे के आगोश में दिल्ली समेत कई उत्तर भारत के राज्य

बुधवार की सुबह घने कोहरे ने दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों को अपने आगोश में ले लिया है। राजधानी में जीेरो विजिबिलिटी के कारण लोगों को ड्राइविंग करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक नए साल की शुरुआत के मौके पर पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। इसके कारण उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत के इलाकों में 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक हल्की बारिश की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली-एनसीआर में भी दिखना तय है। 31 दिसंबर तक पंजाब के कई हिस्सों में बहुत घने कोहने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 29 दिसंबर तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को उत्तरी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा देखा जा सकता है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों के मौसम की जानकारी देते हुए IMD ने बताया कि बुधवार को तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में छिटपुट हल्की बारिश संभव है। वहीं, अन्य राज्यों में 29 दिसंबर तक शुष्क मौसम की स्थिति जारी रहने की संभावना है। वहीं, 29 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालय में बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है। अगले 2 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

Published on:
Also Read
View All
अब्दुल राशिद शेख की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, टेरर फंडिंग केस में 7 साल से जेल में बंद हैं बारामूला सांसद

राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर चिराग पासवान का पलटवार, बोले- सत्ता के लिए इतनी बेचैनी क्यों?

Punjab Election: ‘राहुल जहां जाते है, वहां बीजेपी जीत जाती है’, अनुराग ठाकुर ने AAP-Congress को लेकर भी कही बड़ी बात

दोस्त ने ही की दोस्त की हत्या, 20 दिन तक छिपाकर रखा शव, सपने में आकर सताने लगा तो थाने पहुंचकर किया सरेंडर

J&K Politics: सांसद पद से इस्तीफा और NC से नाता तोड़ने के बाद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा