-बिमकॉइन भुगतान समाधान के साथ शैक्षणिक साधन है,
नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) ने ब्लॉकचेन-आधारित डिजिटल मुद्रा, बिमकॉइन को पेश किया है।
बिमटेक की निदेशक डॉ. प्रबीना राजीब ने कहा कि बिमकॉइन भुगतान समाधान के साथ शैक्षणिक साधन है, जो हमारे छात्रों को ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी और डिजिटल मुद्राओं में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करता है। इससे उन्हें फिनटेक में करियर के लिए तैयार होने में मदद मिलेगी। यह नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने और डिजिटल अर्थव्यवस्था में सफल होने के लिए भविष्य के नेताओं को तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
डिजिटल इंडिया विजऩ के साथ तालमेल बिठाते हुए, डिजिटल मनी उन्नत एन्क्रिप्शन, सख्त एक्सेस कंट्रोल और डेटा गोपनीयता प्रोटोकॉल के साथ अनुमति प्राप्त तकनीक का लाभ उठाती है, जिससे उच्चतम सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित किया जाता है। बिमकॉइन एक अनुमति प्राप्त ब्लॉकचेन प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से छात्रों, विक्रेताओं और प्रशासकों के बीच सुरक्षित, पारदर्शी और त्वरित लेनदेन की सुविधा देता है। आईआईटी मद्रास के बाद बिमटेक, बिमकॉइन लॉन्च करने वाला संस्थान बन गया है।