11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थप्पड़ मारना पड़ा भारी: 3 घंटे तक तड़पता रहा युवक, बदले की आग में बल्ली से मार-मार कर उतारा मौत के घाट

Delhi revenge killing: दिल्ली के गाजीपुर में मामूली विवाद में एक दोस्त ने दूसरे को थप्पड़ मार दिया। इसका बदला लेने के लिए दूसरे युवक ने उस पर बल्ली से हमला कर हत्या कर दी।

2 min read
Google source verification
delhi revenge killing friend murder after slap during mobile dispute

प्रतीकात्मक तस्वीर

Delhi revenge killing: दिल्ली के गाजीपुर इलाके की मुर्गा मंडी में एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। कहासुनी के दौरान एक युवक के अपने दोस्त को थप्पड़ मारना इतना भारी पड़ गया कि दूसरे ने बदले की आग में आकर बल्ली से ताबड़तोड़ वार कर उसकी जान ले ली। हैरानी की बात यह रही कि गंभीर रूप से घायल युवक करीब तीन घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा, लेकिन उसे समय पर मदद नहीं मिल सकी।

कैसे शुरू हुआ था विवाद?

जानकारी के अनुसार, रणजीत और मूलचंद दोनों दोस्त थे जो गाजीपुर मुर्गा मंडी में काम करते थे। उनके बीच विवाद एक छोटी सी बात से शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि रणजीत नशे की हालत में अपना मोबाइल लेकर मंडी से बाहर जा रहा था। इसी दौरान मूलचंद ने उसे रोकते हुए बाहर जाने से मना किया, क्योंकि कुछ समय पहले वह नशे में ही अपना मोबाइल खो चुका था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि रणजीत ने गुस्से में आकर मूलचंद को थप्पड़ मार दिए।

थप्पड़ मारना पड़ा भारी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थप्पड़ खाने के बाद मूलचंद ने अपना आपा खो दिया और उसने एक बल्ली उठाई और बिना सोचे-समझे रणजीत पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। हमले के दौरान रणजीत के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हालत और ज्यादा भयावह तब हो गई जब इतनी गंभीर हालत में होने के बाद भी किसी ने रणजीत को हॉस्पिटल नहीं पहुंचाया। तीन घंटों तक वह सड़क पर ही तड़पता रहा।

समय पर मदद नहीं मिलने से हुई मौत

बाद में किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और उसकी हालत बहुत नाजुक हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी मूलचंद को मंडी से ही गिरफ्तार कर लिया। मौके से मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ है कि घटना अचानक गुस्से और बदले की भावना में अंजाम दी गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।