नई दिल्ली

मौत बनकर दौड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी! शास्त्री पार्क में चलते-चलते लगी आग, बाल-बाल बचा युवक

Delhi crime: दिल्ली का यह मंजर देखकर हाल ही में इंदौर में हुए उस दर्दनाक हादसे फिर याद आ गया, जहां चार्जिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक वाहन में हुए ब्लास्ट ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया था।
2 min read
Mar 20, 2026
delhi crime shastri park battery scooter fire indore blast link hindi

Delhi crime: दिल्ली का यह मंजर देखकर हाल ही में इंदौर में हुए उस दर्दनाक हादसे फिर याद आ गया, जहां चार्जिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक वाहन में हुए ब्लास्ट ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया था। इंदौर की उस घटना ने देशभर में बैटरी वाहनों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ दी थी। शास्त्री पार्क की इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि ईवी तकनीक जहां आरामदायक है, वहीं बैटरी में होने वाला जरा सा शॉर्ट सर्किट या थर्मल रनवे इसे जानलेवा बना सकता है। दिल्ली का वह शख्स अपने रोजमर्रा के काम के लिए तड़के घर से निकला था। उसे अंदाजा भी नहीं था कि जिस स्कूटी पर वह सवार है, वह अगले ही पल 'टाइम बम' की तरह बर्ताव करने वाली है।

अचानक उसे नीचे से गर्म तपिश महसूस हुई और चंद सेकंडों में सीट के नीचे से गाढ़ा काला धुआं गुबार बनकर निकलने लगा। घबराहट में उसने ब्रेक मारा ही था कि आग की लपटों ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। वह शख्स मौत के इस साये से बस एक कदम दूर था। उसने बिना वक्त गंवाए चलती स्कूटी से छलांग लगा दी। देखते ही देखते उसकी स्कूटी सड़क के बीचों-बीच आग का गोला बन गई।

इंदौर की वो चीखें फिर से गूंज उठीं

इस मंजर को देखकर वहां मौजूद लोगों के जहन में इंदौर का वो हालिया खौफनाक हादसा ताजा हो गया, जहां चार्जिंग के दौरान हुए ब्लास्ट ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां राख कर दी थीं। शास्त्री पार्क की सड़क पर जलती इस स्कूटी को देख लोग सहम गए।

गुस्साए स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों का गुस्सा अब सातवें आसमान पर है। भीड़ में खड़े एक बुजुर्ग ने कांपती आवाज में कहा, 'ये गाड़ियां हैं या सड़क पर दौड़ते टाइम बम?' लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक तकनीक के नाम पर इंसानी जान से खिलवाड़ होता रहेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसी घटनाएं बैटरी में तकनीकी खराबी, ओवरहीटिंग या खराब क्वालिटी के उपकरणों की वजह से हो सकती हैं। फिलहाल, घटना के बाद लोगों ने प्रशासन से इस तरह के वाहनों की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Updated on:
20 Mar 2026 01:00 pm
Published on:
20 Mar 2026 01:00 pm
Also Read
View All
दिल्ली लक्ष्मी योजना लॉन्च, महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे 2,500 रूपये, 9 लाख से ज्यादा ने कराया रजिस्ट्रेशन

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन? भारतीय प्राइवेट कंपनियां बनाएंगी 1,500 किमी तक स्ट्राइक रेंज की मिसाइलें

Modi Cabinet Reshuffle: मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी के लिए मौके कम, आधी खाली सीटों पर दूसरी पार्टियों का दावा!

सोनम वांगचुक से अलग हुए CJP के रास्ते? ‘इस्तेमाल और साइडलाइन’ की अटकलों पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

Delhi Race Club: पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली रेस क्लब की याचिका खारिज; लुटियंस दिल्ली परिसर खाली करने का आदेश बरकरार