नई दिल्ली

ट्विटर के सैकड़ों कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा, कई ऑफिस बंद

विरोध : नए नियमों के कारण जता रहे हैं विरोध

less than 1 minute read
Nov 18, 2022
ट्विटर के सैकड़ों कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा, कई ऑफिस बंद

वॉशिंगटन. एलन मस्क के ट्विटर संभालने के बाद कंपनी में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एलन मस्क की ओर से बनाए नए नियमों के बाद सैकड़ों कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद कंपनी ने कई ऑफिस अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही बैज एक्सेस को भी 21 नवंबर तक बंद कर दिया है। मस्क ने हाल ही में ट्विटर के कर्मचारियों को 12 घंटे काम, वर्क फ्रॉम होम खत्म करने जैसे कई नियम लागू किए थे। कंपनी का कहना था कि जो कर्मचारी नियमों को नहीं मानेंगे वे तीन माह का अनिवार्य वेतन लेकर कंपनी छोड़ सकते हैं। इसके बाद बड़ी संख्या में कर्मचारियों के ट्विटर छोडऩे का सिलसिला शुरू हो गया। बताया जाता है कि बहुत पुराने और विश्वसनीय कर्मचारियों ने भी इस्तीफा दे दिया है। इससे कंपनी को कार्यालय बंद करने पड़े हैं।

गूगल फॉर्म पर विदाई संदेश
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक ट्विटर ने गुरुवार को कर्मचारियों को एक गूगल फॉर्म भरने को दिया था। इसमें सवाल किया था कि क्या वे ट्विटर में बने रहना चाहते हैं। इस पर कर्मचारियों को हां चुनना था लेकिन कर्मचारियों ने इस पर विदाई संदेश पोस्ट करना शुरू कर दिया।

आधे से भी कम रह गए कर्मचारी
मस्क के ट्विटर के अधिग्रहण से पहले कंपनी में करीब 7500 कर्मचारी थे। बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद अब 50 प्रतिशत कर्मचारी रह गए हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में कर्मचारियों के इस्तीफे के बाद हालात खराब होते जा रहे हैं।

Published on:
18 Nov 2022 11:51 pm
Also Read
View All