नई दिल्ली

Rain Alert: दिल्ली-NCR में मौसम का तगड़ा यू-टर्न, भट्टी की तरह तपते शहर में IMD ने अचानक आंधी-बारिश का जारी किया अलर्ट

IMD Rain Alert : दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज आंधी, बिजली और बारिश की चेतावनी दी है।

2 min read
दिल्ली-NCR में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

IMD Rain Alert : दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक बड़ा यू-टर्न ले लिया है। पिछले कई दिनों से दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्रा के पार चला जा रहा था। अब आंधी और हल्की बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली-NCR में आज शनिवार सुबह बारिश देखी गई है और भारतीय मौसम विभाग ने ने दिल्ली-एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कई इलाकों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें

Rain Alert: आज बारिश के साथ आंधी का अलर्ट, 44.2°C पहुंचा पारा, एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान में बदलेगा मौसम

IMD का ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में धूल-भरी आंधी के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। साथ ही । मौसम विभाग ने बताया है कि तेज हवाओं की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली, गुरुग्राम और आसपास के कई इलाकों में इसका असर एक साथ देखने को मिल सकता है। तेज हवाएं चलने, बादल छाने और हल्की बारिश होने से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। IMD ने यह अलर्ट अगले दो घंटे के लिए जारी किया है।

गुरुग्राम समेत कई इलाकों में बदला मौसम

आज दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम और एनसीआर के कई इलाकों में मौसम का बदलता मिजाज देखने को मिला है। गुरुग्राम में शनिवार सुबह से ही मौसम सुहावना नजर आया। कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई और तेज हवाएं चलने लगीं। मौसम विभाग ने बताया है कि हरियाणा के सोनीपत, खरखोदा, चरखी दादरी, झज्जर, फरुखनगर, रेवाड़ी, पलवल और नूंह समेत कई इलाकों में आंधी और हल्की बारिश हो सकती है।

जारी रहेगा लू का खतरा

बारिश, तेज हवाओं और बादलों की वजह से लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि यह राहत ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहने वाली। विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में गर्मी का असर बना रहेगा। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के लिए भयंकर लू और हीटवेव का अलर्ट जारी किया हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल पाएगी।

सीजन की सबसे गर्म रात

दिल्ली में हाल ही में इस मौसम की सबसे गर्म रात भी दर्ज की गई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से लगभग पांच डिग्री अधिक था। रात के समय भी गर्मी और उमस के कारण लोगों को राहत नहीं मिल सकी। एयर कंडीशनर और कूलर के बावजूद कई इलाकों में लोग बेचैनी महसूस करते रहे।

वहीं शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

ये भी पढ़ें

देश में बदलेगा मौसम का मिजाज: 22, 23, 24 और 25 मई को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में बरसेंगे बादल
Also Read
View All