नई दिल्ली

गजब का चोर! जिसने चुराई कोल्ड ड्रिंक की ढाई हजार कैन

कोल्ड ड्रिंक के गोदाम में सेंध लगाकर इस व्यक्ति ने एक-दो नहीं बल्कि कोल्ड ड्रिंक की ढाई हजार कैन चोरी कर ली।

less than 1 minute read
आरोपी पुलिस हिरासत में और बरामद कोल्ड ड्रिंक सामने ( फोटो श्रोत मुजफ्फरनगर पुलिस)

Meerut News उत्तर प्रदेश के मेरठ में चोरी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कोल्ड ड्रिंक के गोदाम से एक दो नहीं बल्कि ढाई हजार कैन चोरी कर ली। इतनी बड़ी चोरी का जब दुकान स्वामी को पता चला तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। व्यापारी ने थाने पहुंचकर पूरी घटना पुलिस को बताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर सारी कैन बरामद कर ली।

ये भी पढ़ें

50 दिन से लापता भाजपा पूर्व महानगर अध्यक्ष! नहीं लग रहा कोई सुराग

पूछने पर करता रहा पुलिस को गुमराह

घटना मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र की है। यहां एक कोल्ड ड्रिंक के गोदाम में चोरी हो गई थी जब व्यापारी को पता चला कि उसके गोदाम में चोरी हो गई तो वह हैरान रह गया क्योंकि गोदाम से एक दो बोतल या पेटी नहीं बल्कि ढाई हजार कैन गायब थी। दुकानदार ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस से की थी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और पुलिस ने इस मामले में जाउल पुत्र इस्तियाक थाना सरूरपुर को हिरासत में ले लिया।

ऐसे खुली चोरी ( meerut News )

पुलिस ने जब से पूछताछ की तो उसने फिल्मी अंदाज में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते हुए कहा कि साहब मैं अकेला आदमी आखिर किस तरह से इतनी सारी कोल्ड ड्रिंक की कान चोरी कर सकता हूं आपको कोई गलतफहमी हो गई है मैं इस घटना को अंजाम नहीं दिया है लेकिन जब पुलिस ने शक्ति के साथ पूछताछ की तो आरोपी ने बता दिया कि उसने सारा माल कहां छुपाया हुआ है इसके बाद पुलिस ने पूरे माल की बरामद कीकर ली। पुलिस ने हिरासत में लिए गए इस आरोपी की निशानदेही पर कैम्पा एनर्जी गोल्ड बूस्ट की 104 पेटी ब्रांड कर ली इन पेटी में करीब ढाई हजार कैन थी।

Published on:
23 Mar 2026 07:47 am
Also Read
View All

अगली खबर