नई दिल्ली

Ghaziabad: ‘सिर तन से जुदा’ की कोशिश…जीशान एनकाउंटर में ढेर, गुलफाम पर एक लाख का इनाम

Ghaziabad: गाजियाबाद में एक्स-मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी गुलफाम पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। गुलफाम मुठभेड़ में मारे गए जीशान का सगा भाई है।

2 min read

Ghaziabad: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक्स-मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक का गला रेतकर जान से मारने की कोशिश करने वाले आरोपी गुलफाम पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। गुलफाम, पुलिस मुठभेड़ में मारे गए जीशान का सगा बड़ा भाई है। इससे पहले पुलिस ने जीशान पर भी इतनी ही इनामी राशि घोषित की थी।

पुलिस के अनुसार, दोनों भाइयों ने मिलकर सलीम वास्तिक पर बेरहमी से हमला किया था। आरोप है कि उन्होंने ‘सिर तन से जुदा’ करने की नीयत से पहले गला रेतने की कोशिश की और फिर पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद सलीम वास्तिक की जान बच गई और फिलहाल उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़ें

खून से सने कपड़े… वायरल वीडियो और फिर खूनी एनकाउंटर! सलीम वास्तिक के हमलावर मास्टरमाइंड को पुलिस ने किया ढेर

क्या था मामला?

घटना 15 फरवरी की सुबह अली गार्डन कॉलोनी की है, जहां सलीम अपने कार्यालय में आराम कर रहे थे। इसी दौरान हेलमेट पहने दो युवक अंदर घुसे। जैसे ही सलीम उठे, जीशान ने धारदार हथियार से उनकी गर्दन पर वार कर दिया, जबकि गुलफाम ने उनका हाथ पकड़कर पेट पर हमला करने के लिए उकसाता रहा। आसपास के लोगों के जमा होने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद दोनों भाई पहले खोड़ा स्थित कमरे पर पहुंचे, कपड़े बदले और फिर अमरोहा के अपने गांव चले गए। हमले और फरारी से जुड़े कई वीडियो पुलिस के हाथ लगे हैं, जिनमें दोनों आरोपी बाइक से भागते नजर आ रहे हैं।

मुठभेड़ में मारा गया जीशान

रविवार रात लोनी पुलिस और स्वाट टीम के साथ हुई मुठभेड़ में जीशान मारा गया। हालांकि गुलफाम अब भी फरार है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए उसे पकड़ने की कोशिश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

मौत के साये में एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक: गाजियाबाद के बेखौफ यूट्यूबर पर कट्टरपंथियों का खूनी वार, अस्पताल में थम रही हैं सांसे!

Updated on:
03 Mar 2026 10:51 am
Published on:
03 Mar 2026 10:50 am
Also Read
View All

अगली खबर