समाचार

अलम का जुलूस निकला, मोहर्रम की नौंवी तारीख की शाम जियारत के लिए निकाले जाएंगे ताजिये

बीकानेर. हजरत इमाम हुसैन की याद में रविवार की शाम को नगर में अलम का जुलूस निकला। अलम की जियारत के लिए अकीदतमंद का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे मार्ग में लोग अलम के जुलूस को देखने के लिए खड़े थे। अलम का पहला जुलूस मोहल्ला महावतान से ढोल ताशों के अखाड़े के साथ निकला। दूसरा […]

less than 1 minute read
Jul 14, 2024

बीकानेर. हजरत इमाम हुसैन की याद में रविवार की शाम को नगर में अलम का जुलूस निकला। अलम की जियारत के लिए अकीदतमंद का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे मार्ग में लोग अलम के जुलूस को देखने के लिए खड़े थे। अलम का पहला जुलूस मोहल्ला महावतान से ढोल ताशों के अखाड़े के साथ निकला। दूसरा जुलूस दाऊजी मंदिर के पीछे से महावतपुरा से निकला। दोनो जुलूस दरगाह नौ गजा पीर पहुंचे,जहां जियारत के बाद अपने अपने स्थान पर लौट गए। दरगाह के सुलेमान शाह ने मुल्क में अमन चैन और तरक्की के लिए दुआ की। अलम की जुलूस के बाद रात्रि में मकामी स्थानों पर ताजियों के रोजे निकाले गए। जिन पर मेहन्दी चढ़ाई गई तथा मन्नते मांगी गई। नगर में ताजियों के निर्माण का कार्य जोर शोर से चल रहा है। कलाकार रात दिन ताजियों की साज सज्जा को अंतिम रूप देने में जुटे हुए है। मोहल्ला कमेटियां प्रकाश व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, हलीम, छबील इत्यादि की तैयारियों में जुटी हुई है। नगर में ताजिये मंगलवार की शाम निकलेंगे तथा बुधवार को पूरे दिन जियारत का दौर चलेगा। शाम को जुलूस निकाला जाएगा। उसी शाम विभिन्न कर्बलाओ में ताजिये गमगीन माहौल में ठण्डे किए जाएंगे।

Published on:
14 Jul 2024 11:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर