समाचार

भाजपा प्रमुख अन्नामलै फैलोशिप पाठयक्रम के लिए ब्रिटेन रवाना

BJP Annamalai

less than 1 minute read
Aug 28, 2024

चेन्नई. भारतीय जनता पार्टी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलै राजनीति से एक छोटा सा ब्रेक लेते हुए लंदन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में फैलोशिप पाठ्यक्रम करने के लिए ब्रिटेन चले गए। उन्होंने लंदन के लिए बुधवार सुबह 04.00 बजे उड़ान भरी। इससे पहले अन्नामलै ने यहां पत्रकारों से कहा कि उन्हें अध्ययन के लिए अपनी विदेश यात्रा के लिए भाजपा आलाकमान से मंजूरी मिली है और वह एक बेहतर व्यक्ति बनकर वापस लौटेंगे। उन्होंने कहा हालांकि वह ऑक्सफोर्ड में छात्र के रूप में रहेंगे, लेकिन अपने बयानों के माध्यम से राज्य के मुद्दों को उठाते रहेंगे और वरिष्ठ नेता पार्टी का खयाल रखेंगे। उन्होंने कहा कि यह उनका पहला विदेश दौरा है।

Published on:
28 Aug 2024 08:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर