समाचार

MP News : बाबा महाकाल के दर्शन कर लौट रहे भक्तों की कार पलटी, 1 की हालत गंभीर, अन्य घायल

Shivpuri Accident : बाबा महाकाल के दर्शन से कर लौट रही कार का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें 6 लोग घायल हो गए हैं। वहीं एक बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
less than 1 minute read
Jun 26, 2024
shivpuri accident

MP News : मध्यप्रदेश के शिवपुरी में भीषण हादसा हुआ है। जिसमें 6 लोगों के घायल होने और एक की हालत गंभीर होने की खबर है। कार में सवार भक्त बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से दर्शन करके लौट रहे थे। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिल अस्पताल पहुंचाया है। बता दें कि, एक बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर है।

नीलगाय को बचाने के चक्कर में पलटी कार


यह हादसा सुबह शिवपुरी-ग्वालियर फोरलेन हाईवे पर स्थित होटल बागवान के नीलगाय जा रही थी। तभी नीलगाय को बचाने के चक्कर में भक्तों से भरी कार पलट गई। कार सवार विजय सिंह तोमर ओरैया यूपी से दर्शन करने उज्जैन आए थे। वह अपनी एर्टिगा कार से दर्शन कर लौट रहे थे। तभी नीलगाय को बचाने के चक्कर में कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पलट गई।

जानकारी के मुताबिक, कार में 6 लोग सवार थे। इन सभी घायलों को शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां 5 लोगों को मामूली चोटें आई है, लेकिन बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के वक्त कार में लगे सभी एयरबैग खुल गए थे। उसी के चलते पांच लोगों को मामूली चोटें आई है।

Updated on:
26 Jun 2024 01:46 pm
Published on:
26 Jun 2024 01:44 pm