समाचार

सीएम ने माता के साथ शुरू किया एक पेड़ मां के नाम अभियान

प्रदेश में भाजपा ने रविवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री आवास पर माता गोमती देवी के साथ बेल का पौधा लगाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पेड़ हमारे परम मित्र हैं और जीवन के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधारोपण करें।

less than 1 minute read
Jun 24, 2024

- ‘स्मरण’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का आगाज

जयपुर. प्रदेश में भाजपा ने रविवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री आवास पर माता गोमती देवी के साथ बेल का पौधा लगाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पेड़ हमारे परम मित्र हैं और जीवन के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधारोपण करें। गौरतलब है कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया था।

इधर, जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर रविवार को भाजपा ने उन्हें याद किया। प्रदेश कार्यालय पर ‘स्मरणअभियान’ और ‘एकपेड़ मां के नाम’ अभियान का आगाज किया गया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश सहप्रभारी विजया राहटकर, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा समेत अन्य कई नेता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि 6 जुलाई तक हर शक्ति केंद्र पर एक पौधा मां के नाम लगाने की मुहिम चलाई जा रही है।

नीट पेपर लीक पर कांग्रेस के आरोपों पर सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। राजीव गांधी स्टडी सर्किल के पीछे कौन था? कलाम कोचिंग सेंटर के पीछे कौन है? पिछले पांच साल तक सुरेश ढाका को गिरफ्तार नहीं होने दिया गया। डीपी जारौली का बयान आप सबके सामने है। जिन्हें आरपीएससी सदस्य बनाया। वे खुद कहते हैं कि रुपए देकर सदस्य बने हैं। इनके बोर्ड के पूर्व चेयरमैन को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया।

Updated on:
24 Jun 2024 05:40 pm
Published on:
24 Jun 2024 05:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर