समाचार

रावतसर से आती थी हेरोइन की खेप, गांव ओड़की का दंपती बना तस्कर

- लग्जरी लाइफ के लिए नशे का धंधा, पति-पत्नी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, 15 ग्राम हेरोइन बरामद, दंपती चार मामलों में पहले भी रह चुका है आरोपी

less than 1 minute read


श्रीगंगानगर। हिन्दुमलकोट थाना क्षेत्र के गांव ओड़की में नशे की तस्करी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवा दंपती ने लग्जरी जीवनशैली की चाह में हेरोइन तस्करी को अपना धंधा बना लिया। हिन्दुमलकोट थाना प्रभारी सीआई हेमलता शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दंपती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव ओड़की वार्ड 12 निवासी 29 वर्षीय राजकुमार उर्फ राजू बावरी और उसकी पत्नी 28 वर्षीय संतोष के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से हेरोइन बरामद होने के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच मटीलीराठान थाना प्रभारी सीआई मुकेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार राजू बावरी और उसकी पत्नी संतोष पहले भी चार मामलों में नशे की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हो चुके हैं। हालांकि हर बार मादक पदार्थ की मात्रा कम होने के कारण उन्हें अदालत से जमानत मिल गई, जिसके बाद दोनों ने फिर से इसी अवैध धंधे को अपनाया।



Updated on:
02 Feb 2026 12:42 am
Published on:
01 Feb 2026 11:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर