समाचार

Maithili Thakur सबसे कम उम्र की MLA, क्या आप जानते हैं भारत का सबसे बुज़ुर्ग विधायक कौन है?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 संपन्न हो चुका है। Maithili Thakur भारत की सबसे कम उम्र की MLA बनीं, जानिए भारत के सबसे बुजुर्ग विधायक के बारे में कौन हैं?
less than 1 minute read
Nov 16, 2025
Indias Youngest MLA Maithili Thakur Oldest MLA Shamanur Shivashankarappa
Indias Youngest MLA Maithili Thakur Oldest MLA Shamanur Shivashankarappa ((Image/Instagram)

Maithili Thakur Becomes Youngest MLA: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 संपन्न हो चुका है। इस चुनाव में बिहार की मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने जीत अपने नाम की है। इसी जीत के साथ मैथिली ठाकुर अब देश की सबसे कम उम्र की एमएलए (विधायक) भी बन गई हैं। इसे पहले यह खिताब तेलंगाना के कांग्रेस से विधायक रोहित मायनमपल्ली के नाम था, जो अब टूट गया है।

ऐसे में लोगों के मन में सवाल आता है अगर मैथिली ठाकुर देश की सबसे कम उम्र की विधायक हैं तो सबसे ज्यादा उम्र वाला विधायक कौन है? इस आर्टिकल में हम आपको भारत के सबसे उम्रदराज विधायक के बारे में बताएंगे, तो चलिए जानते हैं।

भारत के सबसे बुज़ुर्ग विधायक कौन है?

भारत में सबसे अधिक उम्र के वर्तमान विधायक कर्नाटक के दावणगेरे दक्षिण से कांग्रेस एमएलए शमनूर शिवशंकरप्पा (Shamanur Shivashankarappa) हैं। हाल ही में उन्होंने अपना 95वां जन्मदिन मनाया है।

शमनूर शिवशंकरप्पा का जन्म और शिक्षा?

शमनूर शिवशंकरप्पा का जन्म 16 जून 1930 को कर्नाटक के शमनूर गांव में हुआ। उनकी शिक्षा दावणगेरे में हुई और उन्होंने डीआरएम साइंस कॉलेज से विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। पढ़ाई के बाद वे सामाजिक कार्यों और उद्योगों से जुड़े और बाद में राजनीति में कदम रखा। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने राजनीति में प्रवेश 60 साल की उम्र में किया।

शमनूर शिवशंकरप्पा राजनीतिक सफर?

शिवशंकरप्पा ने पहली बार 1994 में विधानसभा चुनाव लड़ा और कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की थी। इसके बाद वे 2004, 2008, 2013, 2018 और 2023 में भी विधायक बने यानी वे अब तक 6 बार विधायक चुने जा चुके हैं।

वे 1997 में सांसद (MP) भी रहे और 2013 में कर्नाटक सरकार में उद्यानिकी मंत्री भी रह चुके हैं।

Updated on:
16 Nov 2025 02:01 pm
Published on:
16 Nov 2025 02:01 pm