समाचार

सत्र से पहले मध्य प्रदेश सरकार ने बजट पर मांगे सुझाव, अगर आपके पास है कोई आइडिया तो यहां बताएं

MP Governement demand budget suggestions : सोशल साइट एक्स पर जारी सरकारी पोस्ट में कहा गया है कि मध्य प्रदेश बजट 2024-25 के लिए आपके सुझाव #MPMYGov के जरिए साझा करें। आपके सुझाव बजट निर्माण में खास भूमिका निभाएंगे।

2 min read

MP Governement demand budget suggestions : मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी ( monsoon session notification ) कर दी गई है। मध्य प्रदेश में मानसून सत्र ( monsoon session start ) 1 जुलाई से 19 जुलाई के बीच चलेगा। बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ( CM Dr. Mohan Yadav ) की सरकार का पहला पूर्ण बजट ( first full budget ) पेश होगा। फिलहाल, पेश किए जाने वाले बजट को लेकर प्रदेश की मोहन सरकार ( Mohan Government MP ) ने राज्य के लोगों से सुझाव मांगे है। सरकार ने 2024-25 के बजट को लेकट सोशल मीडिया के माध्यम से ये सुझाव मांगे है।

सोशल साइट एक्स पर MP MY Gov आईडी के जरिए किए गए पोस्ट में लिखा है कि विकसित भारत बनेगा, विकसित मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश बजट 2024-25 के लिए आपके सुझाव #MPMYGov के जरिए साझा करें। आपके सुझाव बजट निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। लोकसभा चुनाव के चलते इस बार मानसून सत्र में बजट पेश किया जाएगा। सरकार सत्र के दौरान आधा दर्जन विधेयक भी मंजूरी के लिए लाएगी।

मानसून सत्र में इस बार 14 बैठकें

मध्य प्रदेश मानसून तत्र की बैठकें इस बार 1 से 5 जुलार्ड तक तो लगातार चलेंगी। इसके बाद 6 और 7 जुलाई को शनिवार और रविवार के चलते अवकाश रहेगा। इसके बाद 13-14 जुलाई और 17 जुलाई को अवकाश रहेगा। इस तरह सत्र के दौरान कुल 14 बैठकें होंगी। लोकसभा चुनावों के बाद होने वाला ये सत्र हंगामेदार रहने की संभावना जताई जा रही है।

विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी

बता दें कि प्रदेश सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले लेखानुदान पेश किया था। सरकार ने जुलाई 2024 तक विभागों के नियमित खर्च के लिए 1 लाख 45 हजार करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की थी। जुलाई से पहले सरकार को पूर्ण बजट पेश करना होगा। विधायकों को भी प्रश्न पूछने के लिए कम से कम 25 दिन का समय देना होता है। इत्र वजह से विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी की गई है।

Updated on:
10 Jun 2024 11:28 am
Published on:
10 Jun 2024 11:27 am
Also Read
View All

अगली खबर