समाचार

निजात अभियान : कार्रवाई के साथ काउंसलिंग का डोज

एक नाबालिग नशे में धुत होकर चाकू लहरा रहा था। उसे पकड़कर थाने लाया गया। फिर उसकी काउंसलिंग कराई गई। इसके बाद उसे नशामु​क्ति केंद्र भेजा गया।
less than 1 minute read
Aug 12, 2024
Feature image

मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत कार्रवाई के अलावा नशा छुड़ाने के लिए लोगों की काउंसलिंग भी की जा रही है। उरला पुलिस नशे का धंधा करने वालों के ​खिलाफ कार्रवाई के अलावा नशा छोड़ने वालों की काउंसलिंग भी करवा रहा है। एक नाबालिग नशे में धुत होकर चाकू लहरा रहा था। उसे पकड़कर थाने लाया गया। फिर उसकी काउंसलिंग कराई गई। इसके बाद उसे नशामु​क्ति केंद्र भेजा गया।

थाने में हो रही काउंसलिंग

उरला टीआई भेखलाल चंद्राकर ने बताया कि कार्रवाई के साथ थानों में नशे के आदी हो चुके लोगों की काउंसलिंग भी कराई जा रही है। उरला थाने में नशे से पीडि़त लोगों की साइकोलॉजिस्ट डॉ. आलोक शर्मा से काउंसलिंग कराई जा रही है। शुक्रवार को नशे के आदी हो चुके 7 लोगों की डॉक्टर शर्मा ने काउंसलिंग की। इससे उन्हें काफी राहत मिली। वे सामान्य हो गए हैं। इसके अलावा एक नाबालिग को नशामुक्ति केंद्र भेजा गया है।

Published on:
12 Aug 2024 11:19 pm