समाचार

राजस्थान सरकार ने बेरोजगारों को दिया नौकरी का तौहफा

लैब टेक्नीशियन और सहायक रेडियोग्राफर के 2,751 अभ्यर्थियों के पदस्थापन आदेश जारी

less than 1 minute read
Jul 10, 2024

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को लैब टेक्नीशियन एवं सहायक रेडियोग्राफर के 2,751 अभ्यर्थियों के पदस्थापन आदेश जारी कर दिए हैं। सभी अभ्यर्थियों का पदस्थापन ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से किया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि विभाग ने राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान के माध्यम से 20,500 से अधिक विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया को गति दी है। सभी विज्ञापित पदों पर जल्द से जल्द भर्ती पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है। निदेशक अराजपत्रित राकेश शर्मा ने बताया कि लैब टेक्नीशियन के 1,888 और सहायक रेडियोग्राफर के 863 पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों के पदस्थापन आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Published on:
10 Jul 2024 02:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर