जोधपुर

फटाफट पढ़े….पांच बजे तक के टॉप 5 समाचार…

जोधपुर. जोधपुर के गुरुवार तक पांच बजे तक के पांच प्रमुख समाचारों पर डालिए एक नजर...
less than 1 minute read
Jan 16, 2020
फटाफट पढ़े....पांच बजे तक के टॉप 5 समाचार...
फटाफट पढ़े....पांच बजे तक के टॉप 5 समाचार...

1. केनाल में मिला युवक का शव
नाथड़ाऊ गांव निवासी गुमानराम मेघवाल (20) गत नौ जनवरी को गिरा था राजीव गांधी लिफ्ट केनाल में।
काफी तलाश के बावजूद नहीं मिला था युवक। एसडीआरएफ के गोताखोरों ने गुरुवार सर्द सुबह मशक्कत के बाद बाहर निकाला शव।

............................................

2. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर जाली तोड़ डिवाइडर पर चढ़ी
- सोजती गेट तिराहे के पास अल सुबह हुआ हादसा। डिवाइडर पर लगी लोहे की जाली टूटी, कार क्षतिग्रस्त।
चालक के मामूली चोटें आई। सुबह 5.50 बजे हादसा हुआ, गोलाई में अनियंत्रित होने से डिवाइडर पर चढ़ी कार
उदयमंदिर थाना पुलिस ने क्रेन से कार हटाकर कब्जे में ली।

....................

3. जयपुर हाइवे पर डांगियावस क्षेत्र में 16 मील के पास हादसा
- जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की गाड़ी पलटी। आसपास के लोगों ने गाड़ी में फंसे दो लोगों को बाहर निकाल अस्पताल के लिए रवाना किया। जोधपुर से बिलाड़ा जा रही जोधपुर डिस्कॉम की फाल्ट लोकेटिंग वैन का भोपालगढ़ रोड शगुन रिसोर्ट के पास गाड़ी पलटी खा गई। जिस कारण अंदर स्टाफ सरफराज हुसैन, सुमित शर्मा व ड्राइवर को अंदरूनी छोटे लगी उन्हें एमडीएम इमरजेंसी में भिजवाया गया है।

..................

4. एनएचएम कार्यालय के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर दो हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार
- एसीबी की जैसलमेर चौकी प्रभारी व उपाधीक्षक अनिल पुरोहित की कार्रवाई। जैसलमेर से सम में ब्लॉक डीईओ देवीसिंह भाटी की शिकायत पर ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर सुरेन्द्र कुमार दो हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार।

....................

5. शेखावत ने किया जनजागरण

मसूरिया मंडल में नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर आयोजित जन जागरण कार्यक्रम में मोबाइल से मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मिस्ड कॉल करवाया।

Published on:
16 Jan 2020 05:14 pm