समाचार

तालाब में डूबकर बुझ गया घर का चिराग, तीन बहनों का इकलौता भाई था कृष्णा

- मन्नतों के बाद मिली थी परिवार को खुशियां, परिजनों ने बताया तालाब से रखते थे दूर, पहली बार दोस्तों के साथ गया था

2 min read
- मन्नतों के बाद मिली थी परिवार को खुशियां, परिजनों ने बताया तालाब से रखते थे दूर, पहली बार दोस्तों के साथ गया था

मन्नतों के बाद मिली थी परिवार को खुशियां, परिजनों ने बताया तालाब से रखते थे दूर, पहली बार दोस्तों के साथ गया था
ग्वालियर.
मोहना में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। बाजार के पीछे स्थित तालाब में नहाते समय फिसलकर 13 वर्षीय छात्र कृष्णा भदौरिया की डूबने से मौत हो गई। देर शाम रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका। घटना के बाद मोहल्ले में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

कक्षा छठवीं में पढ़ने वाला कृष्णा मोहना बाजार क्षेत्र का निवासी था। उसके पिता अरुण प्रताप सिंह भदौरिया ट्रक चालक हैं। तीन बेटियों के बाद मन्नत मांगकर जन्मा कृष्णा परिवार का इकलौता बेटा और घर की सबसे बड़ी उम्मीद था। शनिवार दोपहर स्कूल से लौटने के बाद दोस्त उसे बाहर बुलाने आए। उसने घर पर घूमने जाने की बात कही, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि वह तालाब की ओर जा रहा है।
चिकनी मिट्टी पर फिसला पैर, गहराई में समाया
दोस्तों के साथ कृष्णा बाजार के पीछे स्थित तालाब में नहाने उतरा। बताया गया कि तालाब किनारे की चिकनी मिट्टी पर उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खो बैठा। कुछ ही पलों में वह गहरे पानी में चला गया। साथियों ने शोर मचाया और मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। थाना प्रभारी राशिद खान के नेतृत्व में तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया गया। घंटों की मशक्कत के बाद शाम को कृष्णा का शव तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिवार में मचा कोहराम
हादसे की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। तीनों बहनें बेसुध हो गईं, मां-बाप सदमे में हैं।
परिजनों का कहना है कि वे कृष्णा को हमेशा तालाब से दूर रखते थे, लेकिन पहली बार में यह हादसा हो गया।

Published on:
15 Feb 2026 05:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर