Highlights 2009 के लोकसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर जीता था चुनाव सपा में शामिल होने के बाद भेजे गए थे राज्‍यसभा सुरेंद्र नागर ने 2 अगस्त को सपा से दिया था इस्तीफा
नोएडा। पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सुरेंद्र नागर (Surendra Nagar) को राज्यसभा (Rajya Sabha) के लिए निर्विरोध चुन लिया गया है। उनको निर्वाचन अधिकारी ने सर्टिफिकेट भी दे दिया है। सुरेंद्र नागर का कहना है कि वह वह 19 सितंबर को राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे।
गुलावठी के रहने वाले हैं सुरेंद्र नागर
सुरेंद्र नागर बुलंदशहर (Bulandshahr) के गुलावठी के रहने वाले हैं। उनकी गिनती पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े गुर्जर नेताओं में होती है। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर कांग्रेस (Congress) से शुरू किया था। फिर वह बसपा (BSP) में शामिल हुए। 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बसपा के टिकट पर गौतमबुद्ध नगर से चुनाव लड़ा था। इसमें उन्होंने जीत हासिल की थी। इसके बाद नागर सपा में आ गए थे।
खबर पर कमेंट करने के लिए यहां क्लिक करें:https://www.facebook.com/PatrikaNoida/posts/3093679747340635?__tn__=-R
इस वजह से सपा में मिली थी जगह
पश्चिमी यूपी में दबदबे के चलते उनको सपा में जगह मिली थी। सपा की तरफ से उन्हें राज्यभा भेजा गया। हाल ही में उन्होंने राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। सुरेंद्र नागर ने 2 अगस्त को सपा से इस्तीफा दिया था। इसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। इस जीत के बाद सुरेंद्र नागर ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया।