चंद्रयान-2 ( Chandrayaan-2 ) मिशन पर बना सस्‍पेंस गौतमबुद्ध नगर जनपद के युवाओं ने की इसरो की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की
नोएडा। चंद्रयान-2 ( Chandrayaan-2 ) मिशन पर सस्पेंस भले ही बन गया हो लेकिन देश की जनता का हौसला नहीं टूटा है। ट्विटर पर हर वर्ग के लोग इस मिशन के लिए इसरो ( ISRO ) को बधाई दे रहे हैं। इनमें गौतमबुद्ध नगर जनपद के युवा भी शामिल हैं।
आपको बता दें कि चंद्रयान-2 मिशन के आखिरी राउंड में शनिवार सुबह मून लैंडर विक्रम का संपर्क एजेंसी से टूट गया था। इसके बावजूद देश की जनता इसरो के वैज्ञानिकों की हौसला अफजाई कर रही है। एसपी गौतम ने ट्वीट किया, हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है।
प्रियंका कौल ने इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति व भारत के मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की सीख सभी को याद दिलाई। उन्होंने कहा, शाबाश इसरो। उम्मीद अभी बाकी है।
सत्यन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उनकी वह फोटो ट्वीट की, जिसमें वह इसरो प्रमुख के सिवन का हौसला बड़ा रहे हैं। करीब 26 सेकंड तक मोदी उनकी पीठ थपथपाते रहे थे। सत्यन ने लिखा, पीएम मोदी आपने मेरा दिल जीत लिया।
वहीं, हर्ष ने ट्वीट किया, च्ंद्रयान-2 के फैल होने का यह कराण है। जब वह चंद्रमा से 2.1 किमी दूर था तब उसको यह फोटो (इमरान खान) दिख गया और उसने अपना रास्ता बदल दिया।