नोएडा

नोएडा के इस गुर्जर नेता ने बसपा विधायकों को ज्‍वाइन कराई कांग्रेस!

Highlights BSP के छह विधायकों ने ज्‍वाइन की है कांग्रेस BSP मुखिया Mayawati को लगा बड़ा झटका BSP पार्टी के कार्यकर्ताओं से मांगी माफी

2 min read
Sep 17, 2019

नोएडा। उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले राजस्‍थान में बसपा (BSP) के छह विधायक कांग्रेस (Congress) में शामिल हो गए। इससे बसपा मुखिया मायावती (Mayawati) को बड़ा झटका लगा है। इसके पीछे नोएडा (Noida) के सेक्‍टर-50 के रहने वाले एक गुर्जर नेता को गेम प्‍लानर बताया जा रहा है।

रात को ज्‍वाइन की कांग्रेस

सोमवार रात को राजस्‍थान में बसपा (BSP) के सभी छह विधायकों ने कांग्रेस ज्‍वाइन कर ली। रात को जोगिंदर सिंह अवाना के साथ राजेन्द्र गुढ़ा, वाजिब अली, लाखन सिंह मीणा, संदीप यादव और दीपचंद खेरिया ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। इसके बाद राजस्‍थान में गहलोत सरकार और मजबूत हो गई। बताया जा रहा है क‍ि इस बारे में बसपा के प्रदेशाध्यक्ष सीताराम मेघवाल और प्रदेश प्रभारी धर्मवीर अशोक को भनक भी नहीं लगी।

नदबई से विधायक हैं जोगिंदर

जोगिंदर सिंह अवाना को इसका गेम प्‍लानर बताया जा रहा है। वह राजस्‍थान के नदबई से विधायक हैं। अवाना पहले भी कांग्रेस में रह चुके हैं। वह उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारी रहे हैं। नोएडा के रहने वाले जोगिंदर सिंह अवाना का जन्‍म एक किसान परिवार में हुआ है। उन्‍होंने एमएलसी का चुनाव भी लड़ा था लेकिन वह सफल नहीं हो पाए थे। इसके बाद 2017 के पिछले विधानसभा चुनाव में उन्‍होंने कांग्रेस से टिकट मांगा था। वह नोएडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे।

पूर्व पर्यटन मंत्री को हराकर बने विधायक

इसके बाद वह बसपा से जुड़ गए थे। बसपा में जाने के बाद उन्‍होंने राजस्‍थान के नदबई से चुनाव की तैयारियां शुरू की थी। वहां से उन्‍हें सफलता मिली और पूर्व पर्यटन मंत्री कृष्णेंद्र कौर को हराकर विधायक बने। कांग्रेस ज्‍वाइन करने के बाद उन्‍होंने अपने फेसबुक पेज पर पोस्‍ट कर बसपा पार्टी के कार्यकर्ताओं से माफी मांगी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

Updated on:
17 Sept 2019 04:04 pm
Published on:
17 Sept 2019 02:06 pm
Also Read
View All