नोएडा

Mustard Oil Rate Today (31st May 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में 50 रुपये की जबरदस्त गिरावट, जानें आज के भाव

Mustard oil Rate Today (31st May 2022) : भारत में महंगाई लगातार बढ़ रही है। केंद्र सरकार की तरफ से दी जा रही सभी राहत नाकाम साबित हो रही हैं। हालांकिा महीने के अंतिम दिन यूपी में सरसों का तेल 50 रुपये सस्ता है। आज 30 मई को यूपी में सरसों का तेल के 160 रुपये है।

2 min read
May 31, 2022
Mustard Oil Rate Today (31st May 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में 50 रुपये की जबरदस्त गिरावट।

Mustard oil Rate Today (31st May 2022) : देशभर महंगाई रिकॉर्ड तोड़ रही है और जनता का हाल बेहाल है। केंद्र सरकार ने हाल ही में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम घटाकर कुछ राहत देने का प्रयास किया था, लेकिन अब उसका भी असर पड़ता नजर नहीं आ रहा हैै। उसके बावजूद महंगाई लगातार बढ़ रही है। रसोई के सामान भी महंगेे होने से गृहणियों का बजट बिगड़ा हुआ है। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल काफी सस्ता है। आज यानी महीने के अंतिम दिन 31 मई को यूपी में सरसों के तेल भाव 160 रुपये प्रति लीटर है, जो कि अधिकतम 210 रुपये प्रति लीटर से पूरे 50 रुपये सस्ता है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार के प्रयास जल्द ही रंग लाएंगे और यूपी में सरसों का तेल अपने न्यूनतम स्तर तक पहुंचेगा।

Mustard oil Rate Today (31st May 2022) : देश भर की जनता पूरे मई महंगाई से त्रस्त रही है। इस महीने लगातार बढ़ती महंगाई ने सभी लोगों के घर का बजट बिगाड़ कर रख दिया। पेट्रोलियम पदार्थों के साथ रसोई गैस के दाम बढ़ने से हर वस्तु के दाम बढ़ गए थे। हाल ही में पेट्रोलियम पदार्थों में की गई कमी से लोगों को हल्की राहत मिली है। इसी के चलते यूपी के तेल तिलहन बाजार में भी राहत है। आज महीने के अंतिम दिन सरसों का तेल यूपी में 160 रुपये प्रति लीटर पर खुला है।

यूपी के वायदा बाजार में आज यानी 31 मई को सर्वाधिक सरसों के तेल के भाव कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि एक दिन पहले 30 मई को सरसों का तेल हमीरपुर में 169 रुपये प्रति लीटर था। वहीं इससे एक दिन पहले सरसों का तेल 29 मई को कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह 28 मई को सरसों का तेल फैजाबाद में 174 रुपये, 27 मई को कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर, 26 मई को फैजाबाद में 174 रुपये, 25 मई को अंबेडकर नगर में 175 रुपये पर दर्ज किया गया था।

यूपी के वायदा बाजार में आज 31 मई को न्यूनतम सरसों के तेेल के भाव एक बार फिर 30 मई की तरह एटा में 140 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि इससे एक दिन पहले 29 मई को सरसों का तेल 28 मई की तरह अलीगढ़ में 145 रुपये प्रति लीटर था। वहीं 27 मई को सरसों के तेल का रेट अलीगढ़ में ही 144 रुपये था। इससे पहले सरसों का तेल हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर, उससे पूर्व शाहजहांपुर में 149 रुपये और उससे एक सप्ताह पूर्व एटा में 140 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया था।

Published on:
31 May 2022 09:21 am
Also Read
View All