Mustard oil Rate Today (16th June 2022) : भारत में भी अन्य देशाें की तरह महंगाई सातवें आसमान पर है। महंगाई लगातार बढ़ने के कारण देश की आम जनता त्रस्त है। हालांकि अन्य राज्यों के मुकाबले यूपी में सरसों के तेल में अभी राहत है। आज 16 जून को सरसों का तेल सिर्फ 157 रुपये प्रति लीटर है।
Mustard oil Rate Today (16th June 2022) : भारतीय वायदा बाजारों में महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ रखे है। केंद्र सरकार की राहत के बावजूद पेट्रोल-डीजल के रेट में पिछले दिनों की गई कटौती भी राहत नहीं दे पा रही है। रसोई के सामान से लेकर हर एक वस्तु के भाव आसमान पर हैं। वहीं तेल तिलहन बाजार की बता करें तो कई राज्यों में सरसों का तेल 200 रुपये प्रति लीटर के करीब है, लेकिन यूपी में सरसों के तेल के रेट अभी भी काफी कम हैं। उत्तर प्रदेश में आज सरसों का तेल 16 जून को तीन रुपये की गिरावट के साथ 157 रुपये प्रति लीटर है। जबकि 15 जून को 160 रुपये प्रति लीटर था। वायदा बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि खरीदारी करने वालों के लिए यही सही समय है, क्योंकि आने वाले समय के बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता।
Mustard oil Rate Today (16th June 2022) : उत्तर प्रदेश की जनता भी फिलहाल अन्य राज्यों की तरह महंगाई का दंश झेल रही है। माल भाड़ा बढ़ने के कारण हर चीज के दाम आसमान पर हैं। रसोई गैस हो या फिर रसोई का सामान कहीं भी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। इस कारण लोगों के घर का बजट पूरी तरह से बिगड़ चुका है। वहीं, यूपी में सिर्फ सरसों के तेल में फिलहाल राहत है। आज 16 जून को यूपी में सरसों का तेल सिर्फ 157 रुपये प्रति लीटर है। बाजार विशेषज्ञों के दावे भी फेल हो रहे हैं। उनका कहना है कि आने वाले समय में महंगाई बढ़ेगी या घटेगी कुछ कहना ठीक नहीं है।
यह भी पढ़ें - सरसों के तेल में जबरदस्त गिरावट, जानें आज के भाव
यूपी के बाजार में आज 16 जून को सर्वाधिक सरसों के तेल के भाव एक बार फिर दूसरे दिन कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर है। जबकि उससे पहले दो दिन तक हमीरपुर में 169 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 12 जून को लगातार 12 दिन तक कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर था। इससे पहले 30 मई को सरसों का तेल हमीरपुर में 169 रुपये प्रति लीटर था। इसी तहर 29 मई को कानपुर में 180 रुपये, 28 मई को सरसों का तेल फैजाबाद में 174 रुपये, 27 मई को कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया था।
यूपी में आज सबसे कम सरसों के तेल के रेट हाथरस में ही 142 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि एक दिन पहले 15 जून को हाथरस में ही 143 रुपये प्रति लीटर थे। उससे पहले सरसों का तेल दो दिन तक एटा में 141 रुपये प्रति लीटर था। वहीं 12 जून को इटावा में 149 रुपये प्रति लीटर थे। इसी तरह 11 जून को हाथरस में 142 रुपये, 9 जून को एटा में महज 140 रुपये लीटर, उससे पहले लगातार चार दिन हाथरस में 142 रुपये तो उससे पहले हाथरस में ही 143 रुपये प्रति लीटर, 2 जून को हाथरस में ही 142 रुपये प्रति लीटर था।