नोएडा

Mustard Oil Rate Today (17th June 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में उलटफेर जारी, जानिए आज के ताजा भाव

Mustard oil Rate Today (17th June 2022) : देशभर की जनता लगातार बढ़ती महंगाई से त्रस्त है। महंगाई बढ़ने के कारण लोगों को घर का खर्च चलाना भारी हो रहा है। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल का रेट 160 रुपये के आसपास चल रहा है। आज 17 जून को यूपी सरसों का तेल 159 रुपये प्रति लीटर है।

2 min read
Jun 17, 2022
Mustard Oil Rate Today (17th June 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में उलटफेर जारी।

Mustard oil Rate Today (17th June 2022) : भारतीय वायदा बाजार में महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ रखी है। केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल-डीजल के रेट में दी गई राहत भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है। रसोई गैस से लेकर रसोई के हर सामान बेतहाशा बढ़ चुके हैं। वहीं तिलहन बाजार में सरसों के तेल के रेट की बात की जाए तो अभी भी यूपी में अन्य प्रदेशों के मुकाबले सरसों का तेल काफी सस्ता है। उत्तर प्रदेश में 16 जून को जहां सरसों तेल 157 रुपये प्रति लीटर था। वहीं आज 17 जून को 2 रुपये की मामूली बढ़ोतरी के साथ 159 रुपये प्रति लीटर पर खोला गया है। वायदा बाजार के जानकारों का मानना है कि सरसों का तेल फिलहाल यूपी में सस्ता है। आने वाले समय में दाम बढ़ सकते हैं।

Mustard oil Rate Today (17th June 2022) : भारतीय लोग मौजूदा समय में महंगाई की मार झेल रहे हैं। माल भाड़े में बढ़ोतरी होने के कारण हर वस्तु के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। नीचे तबके वालों के आर्थिक हालात तो इतने खराब हो चुके हैं कि चैन से दो वक्त की रोटी के लिए भी जूझना पड़ रहा है। वहीं अन्य लोगों के घर का बजट भी पूरी तरह से बिगड़ चुका है। यूपी में सिर्फ सरसों के तेल में स्थिरता देखने को मिल रही है। आज 17 जून को उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल 159 रुपये प्रति लीटर है। जबकि एक दिन पहले 157 रुपये प्रति लीटर था।

यूपी के तेल तिलहन बाजार में आज 17 जून को भी सर्वाधिक सरसों के तेल के भाव एक बार फिर लगातार तीसरे दिन कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि उससे पहले दो दिन तक हमीरपुर में 169 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 12 जून को लगातार 12 दिन तक कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर था। इससे पहले 30 मई को सरसों का तेल हमीरपुर में 169 रुपये प्रति लीटर था। इसी तहर 29 मई को कानपुर में 180 रुपये, 28 मई को सरसों का तेल फैजाबाद में 174 रुपये, 27 मई को कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया था।

उत्तर प्रदेश के तेल तिलहन बाजार में आज सबसे कम सरसों के तेल का भाव हाथरस में 143 रुपये प्रति लीटर है। जबकि एक दिन पहले 16 जून को हाथरस में ही 142 रुपये प्रति लीटर था। उससे पहले 15 जून को हाथरस में 143 रुपये प्रति लीटर था तो 13 और 14 जून को एटा में 141 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह 12 जून को इटावा में 149 रुपये, 11 जून को हाथरस में 142 रुपये, 9 जून को एटा में 140 रुपये और उससे पहले लगातार चार दिन हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया था।

Published on:
17 Jun 2022 09:01 am
Also Read
View All