नोएडा

Mustard Oil Rate Today (23rd June 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल के भाव में फिर बड़ा बदलाव, जानें आज के भाव

Mustard oil Rate Today (23rd June 2022) : महंगाई है कि थमने का नाम नहीं ले रही है। माल भाड़ा बढ़ने से हर कोई परेशान है। हालांकि यूपी में सरसों का तेल अभी सस्ता है। आज 23 जून को यूपी में सरसों के तेल के भाव 159 रुपये प्रति लीटर हैं।

2 min read
Jun 23, 2022
Mustard Oil Rate Today (23rd June 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल के भाव में फिर बड़ा बदलाव।

Mustard oil Rate Today (23rd June 2022) : भारतीय वायदा बाजार में लगातार महंगाई का तड़का लग रहा है। केंद्र सरकार महंगाई पर काबू पाने में असफल साबित हो रही है। इस वजह से रसोई के मसाले से लेकर सब्जियों तक के दाम आसमान पर हैं। बढ़ती महंगाई लोगों की जेब पर भारी पड़ रही है और हर घर का बजट बिगड़ता जा रहा है। महीने के शुरू में सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों में कुछ राहत जरूर दी थी, लेकिन वह भी नाकाफी साबित हुई। हालांकि इसके बावजूद उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में फिलहाल राहत है। यूपी के वायदा बाजार में आज 23 जून को सरसों का तेल 159 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि एक दिन पहले 22 जून को 156 रुपये प्रति लीटर थे। विशेषज्ञों का कहना है कि अभी भी सरसों के तेल की खरीदारी का उचित समय है।

Mustard oil Rate Today (23rd June 2022) : लगातार बढ़ती महंगाई ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से भी कोई राहत नहीं मिल पा रही है। वहीं ट्रांसपोर्टर्स ने भी माल भाड़ा बढ़ा दिया है, जिस कारण हर वस्तु महंगी है। रसोई के सामान से लेकर निर्माण सामग्री भी महंगी है। लोगों को घर के बजट पर पहले के मुकाबले डेढ़ गुना अधिक पैसा खर्च करना पड़ रहा है। जबकि यूपी के वायदा बाजार में सरसों के तेल के रेट काफी कम हैं। आज 23 जून को सरसों का तेल यूपी में 159 रुपये प्रति लीटर पर खुला है।

यूपी के तेल तिलहन बाजार में आज 23 जून को एक बार फिर सरसों के तेल का भाव कानपुर में सबसे ज्यादा 180 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि 22 जून को सरसों के तेल का सर्वाधिक रेट अम्बेडकर नगर में 169 रुपये प्रति लीटर था। इससे पहले 20 और 21 जून को सरसों का तेल गाजियाबाद में 165 रुपये प्रति लीटर था। वहीं उससे पहले लगातार पांच दिन कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह उससे पूर्व दो दिन हमीरपुर में 169 रुपये, एक जून से 12 जून तक कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर था।

यूपी के वायदा बाजार में आज 23 जून को सबसे कम सरसों के तेल का रेट लगातार दूसरे दिन हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि सरसों के तेल के न्यूनतम रेट 20 और 21 जून को एटा में 142 रुपये प्रति लीटर थे। इससे पहले 17 से 19 जून तक सरसों का तेल हाथरस में 143 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह 16 जून को हाथरस में 142 रुपये, 15 जून को हाथरस में ही 143 रुपये, 13 और 14 जून को एटा में 141 रुपये, 12 जून को इटावा में 149 रुपये और 11 जून को हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर था।

Published on:
23 Jun 2022 08:55 am
Also Read
View All