नोएडा

Mustard Oil Rate Today (27th June 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट, जानें आज के भाव

Mustard oil Rate Today (27th June 2022) : महंगाई के कारण लोगों का बजट पूरी तरह से खराब हो चुका है। पेट्रोलियम पदार्थों के भाव कम होने के बावजूद महंगाई चरम पर है। हालांकि उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल के रेट में राहत है। आज 27 जून को सरसों का तेल महज 151 रुपये प्रति लीटर है।

2 min read
Jun 27, 2022
Mustard Oil Rate Today (27th June 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट।

Mustard oil Rate Today (27th June 2022) : देशभर में महंगाई आसमान छू रही है। इसके चलते बचत तो दूर की बात अब घर खर्च चलाना भी महंगा होता जा रहा है। पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर होने के बाद भी महंगाई कम नहीं हो रही है। रसोई गैस हो या फिर रसोई का सामान सब कुछ महंगा हो चुका है। हालांकि इसके बावजूद उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल में अभी राहत है। आज 27 जून को पूरे 9 रुपये की गिरावट के बाद सरसों का तेल महज 151 रुपये प्रति लीटर पर खुला है, जो कि अपने उच्चतम स्तर 210 रुपये प्रति लीटर से 59 रुपये कम है। जबकि इससे पहले 22 जून को यूपी में सरसों के तेल का रेट 156 रुपये प्रति लीटर था। वायदा बाजार के विशेषज्ञों का दावा है कि सरसों के तेल की खरीदारी का ये सही समय है।

Mustard oil Rate Today (27th June 2022) : महंगाई के कारण लोगों की हालत पतली होती जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार पेट्रोल और डीजल रेट में थोड़ी राहत दी थी, लेकिन उसके बाद भी महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है। ट्रांसपोर्टर्स किसी भी कीमत पर माल भाड़ा घटाने को राजी नहीं हैं। इस कारण महंगाई काबू से बाहर होती जा रही है। लोगों के हालात खराब होने से घर खर्च चलाना भी अब मुश्किल हो गया है। हालांकि इसके बावजूद यूपी के वायदा बाजार में सरसों का तेल में जबरदस्त गिरावट हुई अब सरसों का तेल महज 151 रुपये प्रति लीटर है।

यूपी के वायदा बाजार में आज 27 जून को एक बार फिर सरसों का तेल लगातार 5वें दिन कानपुर में सर्वाधिक 180 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि 22 जून को सरसों के तेल का सर्वाधिक रेट अम्बेडकर नगर में 169 रुपये प्रति लीटर था। इससे पहले 20 और 21 जून को सरसों का तेल गाजियाबाद में 165 रुपये प्रति लीटर था। वहीं उससे पहले लगातार पांच दिन कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह उससे पूर्व दो दिन हमीरपुर में 169 रुपये, एक जून से 12 जून तक कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर था।

यूपी के वायदा बाजार में आज 27 जून को सबसे कम सरसों के तेल के रेट एटा में महज 142 रुपये प्रति लीटर हैं। जबकि एक दिन पहले ही 26 जून को अलीगढ़ में 144 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 25 जून को हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर थे। सरसों का तेल 24 जून को अलीगढ़ में ही 145 रुपये प्रति लीटर था तो इससे पहले लगातार दो दिन हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह 20 और 21 जून को एटा में 142 रुपये, 17 से 19 जून तक हाथरस में 143 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया था।

Published on:
27 Jun 2022 08:44 am
Also Read
View All