नोएडा

Mustard Oil Rate Today (28th June 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में फिर बड़ा उलटफेर, फटाफट चेक करें आज के भाव

Mustard oil Rate Today (28th June 2022) : महंगाई के कारण लोगों के घर का बजट बिगड़ता जा चुका है। पेट्रोल डीजल के रेट स्थिर होने के बावजूद महंगाई लगातार बढ़ रही है। वहीं यूपी में सरसों के तेल के भाव में उलटफेर देखने को मिल रहा है। 27 जून को सरसों का तेल 151 रुपये था, जो आज 28 जून को 159 रुपये पर पहुंंच गया है।

2 min read
Jun 28, 2022
Mustard Oil Rate Today (28th June 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में फिर बड़ा उलटफेर।

Mustard oil Rate Today (28th June 2022) : लोगों पर लगातार महंगाई की मार पड़ रही है। बेतहाशा महंगाई से लोगों के घर का बजट बिगड़ता जा चुका है। पेट्रोल डीजल के रेट स्थिर होने के बाद भी महंगाई थमनेे का नाम नहीं ले रही है। वहीं यूपी में सरसों के तेल के रेट में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। 27 जून को जहां यूपी में सरसों का तेल 151 रुपये प्रति लीटर था, वहीं आज फिर से 28 जून को 159 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। हालांकि यह अभी भी उच्चतम स्तर 210 रुपये प्रति लीटर से 51 रुपये कम है। वायदा बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि आगे भी इसी तरह सरसों का तेल महंगा हो सकता है। इसलिए जो लोग सरसों का तेल खरीदने की सोच रहे हैं, वे बेझिझक खरीदारी कर सकते हैं।

Mustard oil Rate Today (28th June 2022) : बढ़ती महंगाई ने लोगों का तेल निकाल दिया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल के भाव में महीने की शुरुआत में थोड़ी राहत दी थी, जो अभी तक बनी हुई है। लेकिन, रसोई के सामान से लेकर हर घरेलू चीज महंगी हो गई है। वहीं ट्रांसपोर्टर्स भी माल भाड़ा नहीं घटा रहे हैं। इस कारण महंगाई बेकाबू होती जा रही है। लोगों के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। इसके साथ ही अब यूपी के वायदा बाजार में सरसों का तेल भी महंगा होना शुरू हो गया है। आज 28 जून को यूपी में सरसों का तेल 159 रुपये प्रति लीटर है।

तेल तिलहन बाजार में आज 28 जून को एक बार फिर सर्वाधिक सरसों का तेल लगातार छठे दिन कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि 22 जून को सरसों के तेल का सर्वाधिक रेट अम्बेडकर नगर में 169 रुपये प्रति लीटर था। इससे पहले 20 और 21 जून को सरसों का तेल गाजियाबाद में 165 रुपये प्रति लीटर था। वहीं उससे पहले लगातार पांच दिन कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह उससे पूर्व दो दिन हमीरपुर में 169 रुपये, एक जून से 12 जून तक कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर था।

तेल तिलहन बाजार में आज 28 जून को सरसों का तेल न्यूनतम हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि एक दिन पहले 27 जून को सबसे कम सरसों के तेल का रेट एटा में 142 रुपये प्रति लीटर था। वहीं 26 जून को अलीगढ़ में 144 रुपये प्रति लीटर तो 25 जून को हाथरस में ही 142 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह 24 जून को अलीगढ़ में 145 रुपये, 22 और 23 जून को हाथरस में 142 रुपये और 20 और 21 जून को एटा में 142 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया था।

Published on:
28 Jun 2022 08:47 am
Also Read
View All