नोएडा

Mustard Oil Rate Today (29th June 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल पर भी महंगाई की मार, जानें आज के ताजा भाव

Mustard oil Rate Today (29th June 2022) : देशभर में महंगाई के कारण लोगों की हालत खस्ता होती जा रही है। महीने भर से पेट्रोल डीजल के रेट स्थिर होने के बाद भी महंगाई बढ़ती जा रही है। वहीं अब यूपी में सरसों के तेल के भाव में भी उलटफेर होना शुरू हो गया है। आज 29 जून को यूपी सरसों का तेल 159 रुपये लीटर है।

2 min read
Jun 29, 2022
Mustard Oil Rate Today (29th June 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल पर भी महंगाई की मार।

Mustard oil Rate Today (29th June 2022) : देेश की जनता पूरी तरह महंगाई से त्रस्त हो चुकी है। बेतहाशा महंगाई के कारण घरों का बजट बिगड़ चुका है। महीनेभर से पेट्रोलियम पदार्थों के भाव स्थिर होने के बाद बावजूद महंगाई बढ़ रही है। वहीं उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल के भाव में फिर से बड़ा उलटफेर देखा जा रहा है। 27 जून को जहां यूपी में सरसों का तेल 151 रुपये प्रति लीटर था, वहीं आज 29 जून को भी कल 28 जून की तरह सरसों के तेल का भाव 159 रुपये लीटर पर खुला है। हालांकि यह अभी भी अधिकतक रेट 210 रुपये प्रति लीटर से 51 रुपये नीचे है। वायदा बाजार के जानकारों का दावा है कि आगामी दिनों में सरसों का तेल महंगा होने जा रहा है। इसलिए यह सरसों का तेल की खरीदारी का उचित समय है।

Mustard oil Rate Today (29th June 2022) : भारतीय जनता अन्य देशों की तरह महंगाई से तंग आ चुकी है। सरकार पूरी तरह से महंगाई पर लगाम लगाने से विफल हो रही है। लोगों को रसोई से लेकर हर वस्तु के लिए अधिक खर्च करना पड़ रहा है। बेकाबू होती महंगाई नेे जहां लोगों की कमर तोड़ रखी है, वही फिलहाल उत्तर प्रदेश के तेल तिलहन बाजार में सरसों के तेल में राहत है। आज 29 जून को उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सरसों का तेल औसतन 159 रुपये प्रति लीटर पर खुला है।

यूपी के तेल तिलहन बाजार में सबसेे अधिक सरसों के तेल के भाव 29 जून को अंबेडकरनगर में 166 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि इससे एक दिन पहले सरसों के तेल का रेट 28 जून को लगातार 6 दिन कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। वहीं 22 जून को सरसों के तेल का सर्वाधिक रेट अम्बेडकर नगर में 169 रुपये प्रति लीटर था। इससे पहले 20 और 21 जून को सरसों का तेल गाजियाबाद में 165 रुपये प्रति लीटर था। वहीं उससे पहले लगातार पांच दिन कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह उससे पूर्व दो दिन हमीरपुर में 169 रुपये, एक जून से 12 जून तक कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर था।

उत्तर प्रदेश के तेल तिलहन बाजार में आज 29 जून को सबसे कम सरसों के तेल के भाव 143 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि एक दिन पहले 28 जून को सरसों का तेल न्यूनतम हाथरस में ही 142 रुपये प्रति लीटर था। वहीं 27 जून को सबसे कम सरसों के तेल का रेट एटा में 142 रुपये प्रति लीटर था तो 26 जून को अलीगढ़ में 144 रुपये प्रति लीटर और 25 जून को हाथरस में ही 142 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह 24 जून को अलीगढ़ में 145 रुपये, 22 और 23 जून को हाथरस में 142 रुपये और 20 और 21 जून को एटा में 142 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया था।

Published on:
29 Jun 2022 09:00 am
Also Read
View All