नोएडा

Mustard Oil Rate Today (4th July 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानिए आज के भाव

Mustard oil Rate Today (4th July 2022) : देशभर में बढ़ती महंगाई से लोगों का हाल बुरा है। माल भाड़े के कारण हर वस्तु के दाम लगाातार आसमान छू रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में अभी सरसों का तेल में फिलहाल राहत है। आज यूपी में सरसों का तेल 4 जुलाई को 160 रुपये प्रति लीटर है।

2 min read
Jul 04, 2022
Mustard Oil Rate Today (4th July 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल की कीमतों में बड़ा उलटफेर।

Mustard oil Rate Today (4th July 2022) : भारतीय बाजार में थोक के साथ खुदरा महंगाई से हर एक व्यक्ति परेशान है। सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयास भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। इस कारण रसोई गैस से लेकर मसाले तक महंगे होनेे से गृहणियों का बजट पूरी तरह गड़बड़ाया हुआ है। पिछले महीने की शुरुआत में सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम घटाकर राहत देने का प्रयास किया था, लेकिन इसके बावजूद लोग महंगाई कम नहीं हो रही है। हालांकि उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में अभी राहत है। यूपी में आज सरसों के रेट 4 जुलाई को 160 रुपये प्रति लीटर हैं। जबकि इससे पहले 2 जुलाई को 156 रुपये तक पहुंच गए थे। बाजार के जानकारों का कहना है कि जल्द ही यूपी में भी रेट बढ़ सकते हैं।

Mustard oil Rate Today (4th July 2022) : देशभर में महंगाई चरम पर है। सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम है। ट्रांसपोर्टर्स के माल भाड़ा बढ़ाने के कारण हर वस्तु महंगी होती जा रही है। इसके चलते रसोई के मसालों से लेकर सब्जियां तक महंगी हैं। लोगों का पहले की तुलना में घर के बजट पर अधिक खर्चा हो रहा है। वहीं, यूपी के तेल तिलहन बाजार में फिलहाज राहत है। आज 4 जुलाई को सरसों के तेल की कीमतों में महज चार रुपये की वृद्धि हुई है। आज सोमवार को सरसों के तेल के भाव 160 रुपये प्रति लीटर है।

यूपी में आज चार जुलाई को सरसों के तेल के भाव सर्वाधिक गाजियाबाद में 165 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि इससे पहले 1 और 2 जुलाई को लगातार दाे दिन कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर थे। उससे पहले 29 जून को अंबेडकरनगर में 166 रुपये प्रति लीटर थे। 28 जून को लगातार 6 दिन कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 22 जून को सरसों के तेल का सर्वाधिक रेट अम्बेडकर नगर में 169 रुपये प्रति लीटर था। इससे पहले 20 और 21 जून को सरसों का तेल गाजियाबाद में 165 रुपये प्रति लीटर था।

यूपी के तेल तिलहन बाजार में आज 4 जुलाई को सबसे कम सरसों के तेल के भाव एटा में 142 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि इससे पहले 1 व 2 जुलाई और 30 जून को हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर थे। इससे पहले 29 जून को सरसों के तेल का रेट एटा में 143 रुपये प्रति लीटर था। वहीं 28 जून को सरसों का तेल हाथरस में ही 142 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह 27 जून को एटा में 142 रुपये, 26 जून को अलीगढ़ में 144 रुपये, 25 जून को हाथरस में ही 142 रुपये और 24 जून को अलीगढ़ में 145 रुपये प्रति लीटर था।

Published on:
04 Jul 2022 08:40 am
Also Read
View All