Mustard oil Rate Today (5th July 2022) : देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच राहत भरी खबर आ रही है। लगातार तेजी के बाद सरसों के तेल में बड़ी राहत मिली है। वायदा बाजार में आज सरसों के तेल के रेट महज 158 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि एक दिन पहले ही सरसों का तेल 160 रुपये था।
Mustard oil Rate Today (5th July 2022) : भारतीय बाजार में महंगाई दर में लगातार इजाफे के कारण हर वर्ग की कमर टूट चुकी है। सरकार की तरफ से किए गए प्रयास भी नाकाफी साबित हुए हैं। इस कारण रसोई गैस से लेकर मसाले और सब्जियों के दाम भी आसमान पर पहुंच चुके हैं। जिस कारण लोगों के घर का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। पिछले माह की शुरुआत में सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स कम करते हुए राहत दी थी, लेकिन वह भी किसी काम नहीं आई। हालांकि वायदा बाजार में अभी सरसों के तेल में राहत है। आज 5 जुलाई को यूपी में सरसों के तेल के रेट महज 158 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि एक दिन पहले 4 जुलाई को 160 रुपये प्रति लीटर थे।
Mustard oil Rate Today (5th July 2022) : भारतीय बाजार में महंगाई जनता पूरी तरह से त्रस्त है। सरकार भी महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हुई है। ट्रांसपोर्टर्स माल भाड़ा घटाने को तैयार नहीं है। इस कारण दिनों दिन महंंगाई बढ़ती जा रही है। रसोई के सामान से लेकर सब्जियां तक आसमान पर पहुंच चुकी हैं। लोगों कों पहले के मुकाबले अधिक रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के तेल तिलहन बाजार में फिलहाल राहत है। आज 5 जुलाई को यूपी में सरसों के तेल महज 158 रुपये प्रति लीटर पर खुला है।
उत्तर प्रदेश में आज 5 जुलाई को सरसों का तेल मिर्जापुर जिले में 165 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि एक दिन पहले 4 जुलाई को सरसों के तेल के भाव सर्वाधिक गाजियाबाद में 165 रुपये प्रति लीटर थे। इससे पहले 1 और 2 जुलाई को लगातार दाे दिन कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर थे तो 29 और 30 जून को अंबेडकरनगर में 166 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 28 जून को लगातार 6 दिन कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर थे। इसी तरह 22 जून को अम्बेडकर नगर में 169 रुपये प्रति लीटर थे।
यूपी के वायदा बाजार में आज 5 जुलाई को सबसे कम सरसों के तेल के भाव अलीगढ़ में 144 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि एक दिन पहले 4 जुलाई को सबसे कम सरसों के तेल के भाव एटा में 142 रुपये प्रति लीटर थे। इससे पहले 1 व 2 जुलाई और 30 जून को हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 29 जून को एटा में 143 रुपये प्रति लीटर थे। इसी तरह 28 जून को हाथरस में ही 142 रुपये, 27 जून को एटा में 142 रुपये, 26 जून को अलीगढ़ में 144 रुपये और 25 जून को हाथरस में ही 142 रुपये प्रति लीटर थे।