नोएडा

Mustard Oil Rate Today (14th July 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों का तेल होने वाला है महंगा

Mustard oil Rate Today (14th July 2022) : रसोई गैस की कीमतें बढ़ने के कारण लोगों को अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं। यही कारण है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में खाद्य तेल कंपनियों को रेट घटाने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन उसके बावजूूद महंगाई बरकरार है। आज फिर यूपी में सरसों का तेल के रेट 14 जुलाई को 159 रुपये हैं।

2 min read
Jul 14, 2022

Mustard oil Rate Today (14th July 2022) : दुनियाभर में नित नए रिकॉर्ड बना रही है। वहीं, भारतीय बाजार में भी इससे पीछे नहीं है। रसोई गैस से लेकर हर वस्तु के दाम बढ़ चुके हैं। इस कारण लोगों का बजट बिगड़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने पिछले दिनों खाद्य तेल कंपनियों को रेट घटाने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन उसके बावजूद महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज फिर सरसोंं के तेेल के भाव 159 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं। जबकि इसी महीने की शुरुआत में सरसों का तेल 156 रुपये लीटर तक पहुंच गया था। आगामी दिनों में सरसों के तेल की कीमतें बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में खपत बढ़ेगी तो तेल के भाव भी बढ़ेंगे।

Mustard oil Rate Today (14th July 2022) : बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में अभी भी स्थिरता बरकरार है। पेट्रोलयिमम कंपनियों ने रसोई गैस के दाम में 50 रुपये की बढ़ाेतरी करते हुए लोगों को बड़ा झटका दिया था। इस वजह से लोगों के घर का बजट बिगड़ चुका है। सभी वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से जनता महंगाई से त्रस्त है। लोगों की इसी परेशानी को दूूर करने के लिए केंद्र सरकार ने खाद्य तेल कंपनियों को कीमतें घटाने के निर्देश जारी किए थे। लेकिन, इसके बाद भी सरसों के तेल के भाव आज 14 जुलाई को भी 159 रुपये प्रति लीटर हैं।

यूपी के तेल तिलहन बाजार में आज 14 जुलाई को भी लगातार तीसरे दिन 12 जुलाई की तरह एक बार फिर सरसों के तेल के अधिकतम रेट कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि उससे पहले ही 11 जुलाई को सरसों के तेल के भाव हमीरपुर में 164 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 10 जुलाई को सरसों के तेल के अधिकतम रेट कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर थे तो उससे पहले 9 जुलाई को अंबेडकरनगर में 165 रुपये थे। इसी तरह 7 और आठ जुलाई कानपुर में ही 180 रुपये, 6 जुलाई को अंबेडकर नगर में 166 रुपये तो 5 जुलाई को मिर्जापुर में 165 रुपये थे।

यूपी के तेल तिलहन बाजार में सबसे कम सरसों के तेल के भाव आज 14 जुलाई को 143 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि 13 जुलाई को हाथरस में ही सबसे कम 142 रुपये प्रति लीटर थे। उससे पहले 12 जुलाई को हाथरस में 143 रुपये थे। वहीं 11 जुलाई को गाजियाबाद में 162 रुपये थे तो 10 जुलाई को सरसों के तेल के रेट गाजियाबाद में 159 रुपये और 9 जुलाई को हाथरस में 144 रुपये थे। इसी तरह 7 और 8 जुलाई को हाथरस में 142 रुपये, 5 और 6 जुलाई को अलीगढ़ में 144 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे।

Published on:
14 Jul 2022 08:43 am
Also Read
View All