नोएडा

नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर युवती ने लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Noida Metro Station Incident : नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर बुधवार को एक युवती ने मेट्रो ट्रैक पर छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी और चश्मदीदों के जरिए मामले की जांच कर रही है।

less than 1 minute read
Mar 25, 2026
नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर युवती ने लगाई छलांग, PC- IANS

नोएडा : नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने अचानक मेट्रो ट्रैक पर छलांग लगा दी। यह घटना थाना फेज-1 क्षेत्र में स्थित सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन की बताई जा रही है। घायल अवस्‍था में युवती को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती अचानक प्लेटफॉर्म से नीचे कूद गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और मेट्रो प्रशासन की टीम तुरंत पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया और घायल युवती को ट्रैक से निकालकर तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें

फूलन देवी की बहन रुक्मणी निषाद को सपा ने महिला सभा की अध्यक्ष बनाया

डॉक्टरों के अनुसार, युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि युवती की पहचान की जा सके और घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। इस घटना के चलते कुछ समय के लिए मेट्रो सेवाएं भी प्रभावित हुईं, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह आत्महत्या का प्रयास था या किसी अन्य कारण से यह घटना हुई।

फिलहाल पुलिस अस्पताल में युवती की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और उसके होश में आने का इंतजार कर रही है, ताकि उससे पूछताछ कर घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Published on:
25 Mar 2026 09:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर