नोएडा प्राधिरकण से पुलिस उपाधीक्षक के पद से रिटायर्ड
सिंह भदौरिया ने एक अखबार के संपादक पर मानहानि और लाखों रुपए मांगे जाने का आरोप लगाया है। रिटायर्ड डीएसपी का आरोप है कि संपादक ने उनके खिलाफ मनगढ़त कहानी बनाकर उसे अपने अखबार में प्रकाशित किया। फिर खबर को लेकर उन्हें ब्लैकमेल करने रहे थे। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर 49 में संपादक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक पुलिस उपाधीक्षक के पद से रिटायर्ड
सिंह भदौरिया डी 11 सेक्टर 47 में रहते हैं। उनका आरोप है कि सोरखा जाहिदाबाद निवासी प्रमोद कुमार यादव यूपी न्यूज एक्सप्रेस के संपादक हैं। उनका सेक्टर 35 मोरना में ऑफिस हैं। आरोप है कि जब वह नोएडा प्राधिकरण में तैनात थे। उस समय प्रमोद यादव ने उनके खिलाफ मनगढ़त कहानी बना खबर प्रकाशित कर दी। प्रमोद यादव 26 अप्रैल 2017 को रिटायर्ड डीएसपी से सेक्टर 27 में मिले। आरोप है कि वहां पीडि़त से प्रमोद ने सेक्टर 18 पार्किंग का ठेका मांगा। लेकिन पीडि़त ने ठेका देने से मना कर दिया। पार्किंग का ठेका नहीं देेने से प्रमोद बिफर गया उसने 10 लाख रुपए की मांग कर दी। पीडि़त रिटायर्ड डीएसपी ने 10 लाख रुपए भी देने से मना कर दिया।
आरोप है कि इसके बाद प्रमोद यादव ने अपने अखबार में उनके खिलाफ कई गलत खबर उनकी फोटो के साथ प्रकाशित की।
फेसबुक और वाट्सअप गु्रप पर भी किया बदनाम
सिंह भदौरिया ने आरोप लगाया कि प्रमोद ने उनके बारे में गलत बातों को लिखकर उसे फेसबुक पर शेयर कर दिया। इसके बाद आरोपी ने वाट्सअप ग्रुप पर भी उनकोंं बदनाम करने के लिए कई बार गलत पोस्ट शेयर कर दी। जिसके बाद से पीडि़त काफी परेशान चल रहे थे।
इस संबंध में कोतवाली सेक्टर 49 प्रभारी परशुराम का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोप सिद्ध होने पर गिरफ्तारी की जाएगी।