ओपिनियन

सामयिक : बेहतर भविष्य और लाभकारी उद्योग, दोनों की गारंटी संभव

हम बेहतर भविष्य और लाभकारी उद्योगों दोनों को सुनिश्चित कर सकते हैं, केवल तब जबकि राष्ट्रवासियों को नुकसान पहुंचाने वाले तरीकों पर अंकुश लगाएं।
2 min read
Feb 20, 2021
सामयिक : बेहतर भविष्य और लाभकारी उद्योग, दोनों की गारंटी संभव
सामयिक : बेहतर भविष्य और लाभकारी उद्योग, दोनों की गारंटी संभव

रोजर मैकनामी

जिस तरह हर पीढ़ी या युग में विकास की प्रक्रिया चलायमान रहती है, उसी तरह से कोई उद्योग भी राष्ट्र के विकास के लिए महत्त्वपूर्ण होता है, लेकिन वह नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के संदर्भ में अनावश्यक जोखिम भी लाता है। ऐसे दौर में अक्सर नेता यह मानते हैं कि देश के आर्थिक भविष्य को खतरे में डाले बिना वे लाभकारी कारोबारी संरचना को विनियमित नहीं कर सकते। वास्तव में, यथार्थ इसके विपरीत है: हम बेहतर भविष्य और लाभकारी उद्योगों दोनों को सुनिश्चित कर सकते हैं, केवल तब जबकि राष्ट्रवासियों को नुकसान पहुंचाने वाले तरीकों पर अंकुश लगाएं।

मोटे तौर पर कम्प्यूटर प्रौद्योगिकी या संचार प्रौद्योगिकी के साथ आज यही स्थिति है। इंटरनेट प्लेटफॉम्र्स जैसे फेसबुक, गूगल और ट्विटर अमरीकी संसद पर हुए हमले या विद्रोह में मददगार औजार बने जिससे हालात बदतर हुए। एल्गोरिद्म, जिस पर कंपनियां भरोसा करती हैं, घृणास्पद टिप्पणियों, गलत सूचनाओं और षड्यंत्रकारी परिकल्पनाओं को बढ़ावा देती हैं और इच्छित परिणाम बताने वाले उनके इंजन व्यवहार को बदलने का काम करते हैं क्योंकि ऐसा करना उनके व्यापार के लिए अच्छा है। उदाहरण के लिए, अगस्त में एनबीसी न्यूज ने खबर दी थी कि फेसबुक के क्यूएनन (अमरीका में वर्ष 2017 में एक आधारहीन षड्यंत्र के सिद्धांत का प्रचार शुरू हुआ, जिसे क्यूएनन कहा गया) समर्थकों के तीस लाख से ज्यादा फॉलोअर्स और सदस्य हैं, उसके खुद के शोध में बताया गया है कि उनमें से 64 फीसदी क्यूएनन के फॉलो अर्स फेसबुक की सिफारिश के चलते जुड़े। सुखद है कि अमरीका के पास इस भयावह रवैये को ठीक करने का विशेष अनुभव है। 19वीं सदी के आखिर में, अमरीका ने शहरों की सुरक्षा के लिए बिल्डिंग कोड को अपनाया था। वास्तुकारों और भवन निर्माताओं को इसका अनुपालन करना था या फिर उन पर व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय होती। बेहतर प्रोत्साहन ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना समाज को बेहतर परिणाम दिए।

हमें कॉरपोरेशन्स द्वारा निजी डेटा के संग्रह और उपयोग को सीमित करके आत्मनिर्णय के अधिकार को बहाल करने की आवश्यकता है। पिछले तरीके हमारे लिए फायदमंद हो सकते हैं। हम बिल्डिंग कोड से सीख सकते हैं और परिणामों के लिए व्यक्तिगत रूप से इंजीनियरों और उच्च पदासीन लोगों को उत्तरदायी ठहरा सकते हैं। रसायन उद्योग की तरह ही इंटरनेट प्लेटफॉम्र्स रणनीतिक रूप से राष्ट्र के लिए महत्त्वपूर्ण हैं। कांग्रेस को संवेदनशील व्यक्तिगत डेटा, जैसे स्वास्थ्य और स्थान के व्यावसायिक उपयोग पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। बाइडन प्रशासन को फेसबुक और गूगल के खिलाफ मौजूदा विद्रोह के मामलों को प्राथमिकता देने की जरूरत है।

निश्चित रूप से, यह सब आसान नहीं होगा। महामारी और धीमी अर्थव्यवस्था किसी भी नियामक परिवर्तन को राजनीतिक रूप से कठिन बनाएगी। कुछ इंटरनेट प्लेटफाम्र्स के काम करने के तरीके और व्यवसाय मॉडल सार्वजनिक स्वास्थ्य और लोकतंत्र दोनों के लिए स्पष्ट खतरा पैदा करने वाले हैं। हमें अपनी रक्षा के लिए और अपने गणतंत्र को बचाने के लिए सुधार लाना चाहिए।
(टेक्नोलॉजी इन्वेस्टर, एक्टिविस्ट और 'जक्ड: वेकिंग अप टु द फेसबुक कटैस्ट्रफी' के राइडर हैं)
द वाशिंगटन पोस्ट

Published on:
20 Feb 2021 06:52 am