PATRIKA PODCAST : माया की योजना
Also Read
View All 
कर्पूर चंद्र कुलिश ने आलेख में परिवार संस्था के बदलते स्वरूप पर चिंता व्यक्त की थी। कुलिश जी का मानना था कि आधुनिक शिक्षा और पश्चिमी प्रभाव के कारण भारतीय संयुक्त परिवार व्यवस्था धीरे-धीरे कमजोर हो रही है। पहले परिवार केवल माता-पिता और बच्चोंं तक सीमित नहीं था, बल्कि दादा-दादी, नाना-नानी और अनेक रिश्तों से जुड़ा एक व्यापक सामाजिक ताना-बाना था। आज यह समष्टि भाव घटकर छोटे परिवारों में सिमटता जा रहा है। परिवार मानव समाज की मूल इकाई है, जो अतीत, वर्तमान और भविष्य को जोड़ता है। यदि परिवार टूटता है तो समाज का संतुलन भी कमजोर पड़ने लगता है।