अन्य खेल

Hockey World Cup 2026: सेमीफाइनल की उम्मीदों को मजबूत करने उतरेगा भारत, नीदरलैंड्स से मिलेगी चुनौती, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे राउंड में पूल 'ई' के पहले मुक़ाबले में भारत नीदरलैंड से भिड़ेगा। टीम डच टीम को हराकर सेमीफाइनल में करीब जाने के इरादे से उतरेगी।
2 min read
Aug 22, 2026
Indian Hockey Team
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे राउंड में पूल 'ई' के पहले मुक़ाबले में भारत नीदरलैंड से भिड़ेगा। (photo - Hockey India)

India vs Netherlands, FIH Men's Hockey World Cup 2026: एफआईएच हॉकी पुरुष वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे राउंड में भारतीय टीम का मुक़ाबला ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड से होगा। यह मैच सेमीफाइनल में जगह बनाने के दृष्टिकोण से बेहद अहम है। अगर भारत नीदरलैंड जैसी मजबूत टीम को हरा देता है तो न सिर्फ उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। बल्कि उनके सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने की उम्मीदें भी मजबूत हो जाएंगी।

भारत को मिली है सिर्फ एक हार

पहले राउंड के तीन मैचों में भारतीय टीम ने 2 जीत और 1 हार के साथ दूसरे राउंड में जगह बनाई है। पहले राउंड में हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने वेल्स और पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की थी, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

भारत के लिए जीत बेहद ज़रूरी

दूसरे राउंड में भारत, इंग्लैंड, नीदरलैंड और अर्जेंटीना के साथ पूल 'ई' में रखा गया है। भारत पहले राउंड में इंग्लैंड से खेल चुका है। नए फॉर्मेट के अनुसार टॉप-8 में शामिल टीमें अगर पहले राउंड में खेल चुकी हैं, तो उनका मैच दूसरे राउंड में नहीं होगा। पिछले मैच का रिजल्ट दूसरे राउंड में जोड़ा जाएगा। इसके हिसाब भारत पूल-ई में एक हार के साथ तीसरे स्थान पर है। दूसरे राउंड में नीदरलैंड और अर्जेंटीना के खिलाफ टीम इंडिया को खेलना है। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को दोनों मैच जीतना जरूरी है।

कब, कहां और कैसे देखें मैच

मैच शाम 7:30 बजे से वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। हॉकी पुरुष वर्ल्ड कप 2026 के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं। इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।

नीदरलैंड को हरा चुका है भारत

नीदरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से पहले भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। इसकी वजह डच टीम के खिलाफ हुए आखिरी मुकाबले में मिली जीत है। इसी साल जून में खेले गए हॉकी प्रो-लीग के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने नीदरलैंड को 3-2 से हराया था। इस मैच में जुगराज सिंह, अभिषेक और राजिंदर सिंह ने गोल किए थे। ये तीनों खिलाड़ी वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

टीम इंडिया उसी प्रदर्शन को दोहराते हुए नीदरलैंड को एक बार फिर से मात देने की कोशिश करेगी। इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत सिंह पर नजरे रहेंगी। हरमन इस विश्व कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं और 3 मैचों में 5 गोल कर चुके हैं।

Updated on:
22 Aug 2026 10:56 am
Published on:
22 Aug 2026 10:56 am
Also Read
View All
Lausanne Diamond League 2026: 0.09 मीटर से चूके नीरज चोपड़ा, श्रीलंका के रुमेश थरंगा ने जीता लुसाने डायमंड लीग का खिताब

Lausanne Diamond League: क्या 90 मीटर का मार्क पार कर पाएंगे नीरज चोपड़ा, श्रीलंका के रुमेश पाथिरगे से मिलेगी चुनौती, जानें कब, कहां और कैसे देखें इवेंट

‘क्रिकेट में नौटंकी बंद करो’, भारतीय हॉकी टीम ने मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से मिलाया हाथ, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर

IND vs PAK: रोमांचक मुक़ाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया वर्ल्ड कप से बाहर किया, दूसरे राउंड में पहुंची टीम इंडिया

BWF World Championships: 18 साल के इस खिलाड़ी से उलटफेर का शिकार हुए लक्ष्य सेन, हार के साथ टूर्नामेंट से हुए बाहर