अन्य खेल

PKL: यू मुंबा ने गुजरात को हराकर दर्ज की शानदार जीत

दोनों टीमें पहले हाफ में 16-16 की बराबरी पर थी
less than 1 minute read
Sep 23, 2019
u_mumba_beat_gujrat.jpg

जयपुर। यू-मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में गुजरात फॉर्च्यूनजाएंट्स को 31-25 से हराकर शानदार जीत दर्ज की है।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में दोनों टीमें पहले हाफ में 16-16 की बराबरी पर थी। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली।

यह भी पढ़ेंः

यहां तक की मैच के 27वें और 30वें मिनट में भी स्कोर बराबरी पर था। लेकिन मुंबा की टीम इसके बाद और तीन अंकों की बढ़त हासिल कर ली और फिर उसने 37वें मिनट में गुजरात को ऑल आउट करके जीत अपने नाम कर ली।

इस जीत के बाद यू-मुंबा की टीम 53 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं गुजरात 9वें पहुंच गई है। विजेता यू-मुंबा के लिए अभिषेक सिंह ने सुपर 10 लगाया तो वहीं गुजरात के लिए रोहित गूलिया ने नौ प्वॉइंट लिए।

Published on:
23 Sept 2019 11:17 am