अन्य खेल

मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में सात्विक-चिराग की जोड़ी

Malaysia Super 1000 Badminton: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के वोन हो किम और सेउंग जे सियो से भिड़ेगी।
less than 1 minute read
Feature image
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पक्का किया मेडल (Photo - BFI/X)

Malaysia Super 1000 Badminton: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन किया और मलेशिया सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारतीय जोड़ी ने कोर्ट पर अपने संयम और प्रभुत्व का प्रदर्शन करते हुए मलेशिया के यू सिन ओंग और ई यी तेओ को 49 मिनट में 26-24, 21-15 से हराया।

मलेशिया सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पिछले संस्करण के उपविजेता रहे सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के वोन हो किम और सेउंग जे सियो से मुकाबला होगा।

पहले गेम में भारतीय जोड़ी ने 11- 9 की बढ़त बनाई, जो 18-16 हो गई लेकिन मलेशियाई टीम ने लगातार तीन अंक लेकर वापसी की और स्कोर 19 -19 कर दिया। इसके बाद उन्होंने 20-19 की बढ़त बना ली। 7वीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने 28 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में शुरुआती बढ़त हासिल कर ली। सात्विक और चिराग ने लेकिन लगातार अंक लेकर पहला गेम जीता।

दूसरे गेम में मलेशियाई जोड़ी ने वापसी की और मध्यांतर तक अधिकतर समय बढ़त बनाए रखा। हालांकि, भारतीय जोड़ी ने स्कोर 11-11 से बराबर कर दिया। इसके बाद सात्विक और चिराग शेट्टी ने शानदार वापसी करते हुए अगले 17 में से 13 अंक जीतकर मैच अपने नाम कर लिया और लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में जगह बना ली।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी अपने प्रदर्शन पर को लेकर कहा, "साल की शानदार शुरुआत, हम इससे बेहतर शुरुआत नहीं कर सकते थे। हम टूर्नामेंट में जितना संभव हो उतना आगे जाना चाहते हैं।"

Also Read
View All
China Masters: आयुष शेट्टी और पीवी सिंधु ने चाइना मास्टर्स सुपर 750 से नाम वापस लिया, सामने आई यह वजह

India Semifinal Qualification scenario: नीदरलैंड्स से हार के बाद भी सेमीफ़ाइनल के लिए ऐसे क्वालिफ़ाई कर सकता है भारत, समझें पूरा गणित

Hockey World Cup 2026: सेमीफाइनल की उम्मीदों को मजबूत करने उतरेगा भारत, नीदरलैंड्स से मिलेगी चुनौती, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

Lausanne Diamond League 2026: 0.09 मीटर से चूके नीरज चोपड़ा, श्रीलंका के रुमेश थरंगा ने जीता लुसाने डायमंड लीग का खिताब

Lausanne Diamond League: क्या 90 मीटर का मार्क पार कर पाएंगे नीरज चोपड़ा, श्रीलंका के रुमेश पाथिरगे से मिलेगी चुनौती, जानें कब, कहां और कैसे देखें इवेंट