पाकिस्तान

पाकिस्तानी टीवी एंकर को गोलियों से भूना, हत्यारे ने खुद को भी गोली मारी

Murder of Pakistani news anchor: वाइट कलर की कार में सवार था हत्यारा न्यूज एंकर मुरीद अब्बास के उसके दोस्त को भी गोली मारी, पुलिस जांच में जुटी
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2019, 1:24 PM IST
फायर
फायर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कराची। पाकिस्तानी न्यूज चैनल के एक एंकर की मंगलवार को हत्या कर दी गई। 'बोल टीवी' के न्यूज एंकर मुरीद अब्बास को कई गोलियां मारी गईं। पुलिस के अनुसार अब्बास की हत्या कराची कैफे के बाहर की गई है।

ताबड़तोड़ गोलिया बरसाईं

मीडिया के अनुसार एक वाइट कलर की कार में सवार हत्यारे ने पहले हवाई फायर किया और बाद में एंकर पर ताबड़तोड़ गोलिया बरसाना शुरू कर दिया। अब्बास को कई गोलियां लगीं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों का कहना है कि एंकर की मौत सीने और पेट में गोलियां लगने के कारण हुई।

हत्या पैसों से जुड़े विवाद पर हुई

पुलिस का कहना है कि यह हत्या व्यक्तिगत विवाद को लेकर हुई है। पाकिस्तानी अखबार के अनुसार यह हत्या पैसों से जुड़े किसी विवाद को लेकर की गई है। इस घटना में अब्बास के दोस्त खिजहर हयात को भी गोलियां लगी हैं, उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हत्यारे को पकड़ने के लिए रेड मारी

पुलिस ने बताया कि जब हत्यारे को पकड़ने के लिए उसके घर पर रेड मारी तो उसने खुद को मारने की कोशिश की। हत्यारे आतिफ जमान ने अपने सीने में गोली मार ली। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले को फोरेंसिक टीम के हवाले कर दिया गया है। वह घटनास्थल से सबूत इकठ्ठा कर रही है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
10 Jul 2019, 1:24 PM IST
Published on: