
दुबई। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ एक रहस्यमयी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। पूर्व सैन्य शासक और पाक के सेवानिवृत्त जनरल परवेज मुशर्रफ को एक दुर्लभ बीमारी के चलते दुबई में एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस अस्पताल में वह पहले भी अपना इलाज करा चुके हैं। उनकी पार्टी और ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एपीएमएल) के महासचिव मेहरीन एडम मलिक ने कहा कि उनकी हालत अचानक बिगड़ने के बाद शनिवार रात पूर्व राष्ट्रपति को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने कहा है कि अब मुशर्रफ को लम्बे समय तक अस्पताल में रहना पड़ सकता है।
परवेज मुशर्रफ बीमार
एपीएमएल ओवरसीज के अध्यक्ष अफ़ज़ल सिद्दीकी ने बताया कि मुशर्रफ को एमाइलॉइडोसिस नामक एक बीमारी हुई है। यह एक एक दुर्लभ स्थिति है। बताया जा रहा है कि पूर्व राष्ट्रपति पहले ही किसी बीमारी का इलाज अस्पताल में करा रहे थे। मुशर्रफ को शनिवार देर रात यहां भर्ती कराया गया था लेकिन रविवार देर रात तक उन्हें छुट्टी मिलने की उम्मीद है।" पार्टी के अनुसार पूर्व सैन्य शासक को डॉक्टरों द्वारा पूर्ण रूप से ठीक होने तक आराम करने की सलाह दी गई है। आपको बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ को उनके नर्व सिस्टम को कमजोर होने के चलते अस्पताल में रखा गया था।
क्या है मुशर्रफ की बीमारी
मुशर्रफ को एमाइलॉयडोसिस की बीमारी है।इस बीमारी में टूटे हुए प्रोटीन कण शरीर के विभिन्न अंगों में जमा होने लगते हैं। इसके परिणामस्वरूप परवेज मुशर्रफ को खड़े होने और चलने में कठिनाई हो रही है। एपीएमएल अधिकारी ने कहा कि मुशर्रफ का इलाज पांच या छह महीने तक जारी रह सकता है। बताया जा रहा है कि अपने पूरी तरह ठीक होने पर मुशर्रफ का इरादा पाकिस्तान लौटने का है। बता दें कि मुशर्रफ को संविधान को निलंबित करने के लिए दोषी ठहराया गया था। हालांकि मार्च 2016 में इलाज के लिए उन्होंने पाकिस्तान छोड़ दिया और तब से वापस नहीं लौटे हैं।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.