इमरान खान ने जनता से सहयोग करने की अपील की खान ने कहा कि उनके पास बेनामी खातों के सभी आंकड़े मौजूद हैं यह संदेश सोमवार की सुबह मीडिया में प्रसारित किया गया
इस्लामाबाद।प्रधानमंत्री इमरान खान ने सभी पाकिस्तानियों से 30 जून तक बेनामी खाते सहित संपत्ति की घोषणा करने का आग्रह किया था। इस समय सीमा को इमरान ने बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को दो तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया जाता है। उन्होंने कहा कि टैक्स भरने की और समय दिया जाता है ताकि जनता को कोई असुविधा न हो। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीएम इमरान खान ने इस माह देश की वित्तीय स्थिति के संबंध में लोगों को विश्वास में लेने के लिए संबोधन दिया था।
महान राष्ट्र बनाने के लिए टैक्स दें: इमरान
अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि संस्थानों के पास संपत्ति और बेनामी खातों के बारे में सभी आंकड़े हैं। जनता को उसे सावजर्निक कर सरकार का सहयोग करना चाहिए। पीएम इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान तब तक एक महान राष्ट्र नहीं बन सकता जब तक कि उसके नागरिक टैक्स नहीं देते।
पाकिस्तानी सबसे कम टैक्स अदा करते हैं
पाक पीएम पीएम इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तानी दुनिया में सबसे कम करों का भुगतान करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर नागरिक चाहे तो देश करों से 10,000 अरब रुपये तक इकट्ठा कर सकता है। प्रधानमंत्री का संदेश इस माह मीडिया में प्रसारित किया गया।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..