पाली

यहां प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक की मौत, पढ़ें पूरा मामला…

Death of Teacher in Sojat of Pali : पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा  

less than 1 minute read
Feb 16, 2024
यहां प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक की मौत, पढ़ें पूरा मामला...

Death of Teacher in Sojat of Pali : पाली जिले के सोजत राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 4 में शिक्षकों की ट्रेनिंग एसबीए विद्यालय आधारित आंकलन प्रशिक्षण के दौरान गुरूवार को शिक्षक चंडावल नगर निवासी अशोक कुमार जाट पुत्र ओमसिंह जाट की तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। वो वर्तमान में विद्यालय राउप्रावि कोटवालों की ढ़ीमडी बगडी नगर में कार्यरत थे।

पुलिस ने बताया कि कुम्हारों का बास स्थित राप्रावि नंबर 4 सोजत में ब्लॉक शिक्षक लेवल 2 का एसबीए प्रशिक्षण चल रहा था। दूसरे दिन गु्रप एक में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षक ने प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान अचानक अशोक कुमार की तबीयत खराब हो गई। वहां उपस्थित संभागी तुरंत राजकीय अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने बताया कि कार्डियक अटैक से उनकी मृत्यु हो गई।

शिक्षक के निधन पर सीबीईओ जयदेव शर्मा, एसीबीईओ द्वितीय मो. रफीक, आरपी गोरधनलाल गहलोत, सरदार सिंह लखावत, चेतन व्यास, दिनेश चौधरी, महिपालसिंह, राजेंद्रसिंह, सुरेंद्र कुमार, अमित पारीक, राजीव राव, सतपाल सिंह, अमरचंद, राकेश कुमार,नरेश कुमार मोहनलाल चौधरी आदि ने शोक जताया। शिक्षक के शव को सोजत चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। जिसका शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया गया।

Published on:
16 Feb 2024 10:44 am
Also Read
View All